सऊदी अरब के अल-नस्र क्लब में शामिल हुए क्रिस्टियानो रोनाल्डो, मिलेगा मोटा दाम

Webdunia
शनिवार, 31 दिसंबर 2022 (14:42 IST)
रियाद:पुर्तगाल के दिग्गज फुटबॉलर और हाल ही में मैनचेस्टर यूनाइटेड के साथ संबंध समाप्त करने वाले क्रिस्टियानो रोनाल्डो सऊदी अरब के फुटबॉल क्लब अल-नस्र में शामिल हो गये हैं।
 
अल नस्र ने शुक्रवार को ट्विटर पर इसकी पुष्टि करते हुए कहा, “इतिहास रचा जा रहा है। यह अनुबंध न सिर्फ हमारे क्लब को बड़ी सफलताएं हासिल करने के लिये प्रेरित करेगा, बल्कि हमारी लीग, हमारे देश और हमारी भावी पीढ़ियों, लड़कों और लड़कियों को उनका सर्वश्रेष्ठ रूप हासिल करने की प्रेरणा देगा। क्रिस्टियानो, आपका आपके नये घर अल-नस्र एफसी में स्वागत है।”
 
अमेरिकी मीडिया रिपोर्टों के अनुसार रोनाल्डो 2025 तक इस अनुबंध में बंधे हैं। रोनाल्डो ने पिछले महीने आपसी समझौते के आधार पर इंग्लैंड के मैनचेस्टर यूनाइटेड क्लब के साथ अपना अनुबंध समाप्त कर दिया था।
 
कतर में आयोजित फीफा विश्व कप 2022 में पुर्तगाल ने क्वार्टरफाइनल तक सफर किया था, हालांकि वहां उसे मोरक्को के हाथों 0-1 से हार का सामना करना पड़ा। पुर्तगाल के कोच फर्नांडो सैंटोस ने सुुपर-16 और क्वार्टरफाइनल मुकाबले की शुरुआती एकादश में रोनाल्डो को शामिल नहीं किया था, हालांकि मैच के आखिरी हिस्सों में उन्हें मैदान पर बतौर स्थानापन्न खिलाड़ी बुलाया गया था।(वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

रोहित और कोहली का T20I टीम में चयन क्या विश्व कप में भारत को भारी पड़ेगा?

लक्ष्य और चिराग को भारतीय टीम में जगह मिलने से सेन परिवार में खुशी का माहौल

क्या विराट और रोहित दिखेंगे सलामी बल्लेबाजी करते हुए? यह 5 सवाल उठे

धोनी के हस्ताक्षर वाली टीशर्ट आज भी दिल के करीब संजोकर रखी है सुनील गावस्कर ने

तुम लोग कुछ भी कहो, मैं नहीं रुकने वाला

ब्रिटेन में चुनाव लड़ेंगे इंग्लैंड के पूर्व स्पिनर मोंटी पनेसर

T20 World Cup : इस वजह से नहीं बना सके रिंकू सिंह टीम में जगह

IPL 2024 : हर्षित राणा पर लगा बैन, हरकत वापस दोहराने की मिली सजा

T20 World Cup : रिंकू सिंह का क्या था कसूर? हार्दिक पर क्यों मेहरबान चयनकर्ता?

IPL 2024 MI vs LSG: लखनऊ ने मुबंई को 4 विकेटों से हराया

अगला लेख