Hanuman Chalisa

साइना नेहवाल के लिए काफी मुश्किल रहा 2018, यह है कारण...

Webdunia
शुक्रवार, 30 नवंबर 2018 (09:22 IST)
मुंबई। शीर्ष शटलर साइना नेहवाल ने कहा कि भारतीय बैडमिंटन के लिए 2018 काफी मुश्किल वर्ष रहा क्योंकि खिलाड़ियों को टूर्नामेंट के बीच में उबरने के लिए मुश्किल से ही कोई ब्रेक मिला।


साइना ने कहा, यह निश्चित रूप से काफी मुश्किल साल रहा। पूरे वर्ष इतने सारे बड़े टूर्नामेंट रहे और हमें आराम करने का और अगले टूर्नामेंट के बारे में सोचने का भी समय नहीं मिला।

उन्होंने कहा, हमने राष्ट्रमंडल खेलों में शिरकत की, इसके पांच-दस दिन बाद हमने एशियाई चैम्पियनशिप खेली और फिर इसके एक-दो महीने में एशियाई खेल थे और फिर विश्व चैम्पिनशिप और फिर हमारी सुपर सीरीज प्रतियोगिताएं।

साइना के अनुसार इस तरीके से, कभी-कभार यह आसान नहीं होता। कभी-कभार किसी का खेलने का भी मन नहीं करता। साइना को यहां रसना ने अपनी नई रेंज के उत्पाद ‘रसना नेटिव हाट’ का ब्रांड दूत नियुक्त किया। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

कोलकाता से मैच धुला के पंजाब किंग्स हुई बाहर, 7 जीत के बाद 6 हार

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने फिर दोहराया, 'मेरे लिए देश पहले IPL बाद में'

वैभव सूर्यवंशी अब तोड़ेंगें यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल के छक्कों का रिकॉर्ड

Madhya Pradesh League में शिरकत करेंगे माधव तिवारी, शामिल हुए उज्जैन की टीम में

78 रनों से पाकिस्तान को दूसरा टेस्ट हराकर बांग्लादेश ने 2-0 से किया क्लीन स्वीप

अगला लेख