Hanuman Chalisa

'शटल परी' साइना नेहवाल और पी. कश्यप विवाह के पवित्र बंधन में बंधे

Webdunia
शनिवार, 15 दिसंबर 2018 (00:46 IST)
हैदराबाद। भारत की 'शटल परी' साइना नेहवाल शुक्रवार को शादी के पवित्र बंधन में बंध गई। यहां हुए बेहद सादे और पारिवारिक समारोह में साइना ने अपने बैडमिंटन स्टार पी. कश्यप से शादी रचाई। विवाह के बाद साइना ने सोशल मीडिया में विवाह की तस्वीरें भी शेयर कीं। तस्वीरों में भारतीय बैडमिंटन के दोनों सुपर स्टार्स बेहद खुश नजर आ रहे थे।
 
ओलंपियन साइना ने अपने आधिकारिक ट्‍विटर अकाउंट पर शादी की तस्वीर साझा करते हुए लिखा कि 'मेरे जीवन का सर्वश्रेष्ठ मैच'। जैसे ही विवाह की तस्वीरें शेयर हुईं, वैसे ही उन्हें बधाई देने वालों का तांता लग गया।

बीते 10 सालों से यह दोनों स्टार साथ-साथ खेल रहे हैं। जब भी साइना और पी. कश्यप के रिश्ते को लेकर सवाल उठाए जाते, तो दोनों यह कहकर टाल देते थे कि हम दोनों अच्छे दोस्त हैं लेकिन यह दोस्ती शुक्रवार को विवाह के अटूट बंधन में बंध गई।
साइना ने कहा था कि साल 2007-08 में हमने बड़े टूर पर एकसाथ यात्रा करनी शुरू की। हमने एकसाथ टूर्नामेंट खेले और एकसाथ ट्रेनिंग ली और एक-दूसरे के मैचों को ज्यादा अहमियत देने लगे। आज की दुनिया में किसी के करीब आना कठिन है, लेकिन हम बड़ी आसानी से एक-दूसरे के करीब आ गए।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

कोलकाता से मैच धुला के पंजाब किंग्स हुई बाहर, 7 जीत के बाद 6 हार

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने फिर दोहराया, 'मेरे लिए देश पहले IPL बाद में'

वैभव सूर्यवंशी अब तोड़ेंगें यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल के छक्कों का रिकॉर्ड

Madhya Pradesh League में शिरकत करेंगे माधव तिवारी, शामिल हुए उज्जैन की टीम में

78 रनों से पाकिस्तान को दूसरा टेस्ट हराकर बांग्लादेश ने 2-0 से किया क्लीन स्वीप

अगला लेख