Hanuman Chalisa

भारतीय बैडमिंटन स्टार साइना नेहवाल को अस्पताल में भर्ती होने की सलाह

Webdunia
गुरुवार, 14 मार्च 2019 (00:17 IST)
नई दिल्ली। बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल को ‘गैस्ट्रोएन्टेराइटिस’ (जठरांत्र शोथ) हो गया है और उन्हें अस्पताल में भर्ती होने की सलाह दी गई है। इस वजह से उन्हें स्विट्जरलैंड के बेसेल में चल रहे स्विस ओपन बैडमिंटन चैम्पियनशिप से हटना पड़ा है।
 
गैस्ट्रोएन्टेराइटिस, आंतों में होने वाला संक्रमण है जिससे दस्त, पेट में ऐंठन, मतली, उल्टी और बुखार आ जाता है। ‘ऑल इंग्लैंड चैम्पियनशिप’ के क्वार्टर फाइनल में पहुंची नेहवाल ने कहा कि वह ‘पेट में काफी दर्द’ के बावजूद खेल रही थी।
 
उन्होंने बुधवार को अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पेज पर पोस्ट किया कि वह डॉक्टर की सलाह पर अस्पताल में भर्ती हो रही है।
 
उन्होंने कहा, बुरी खबर है। पिछले सोमवार से पेट में बहुत दर्द हो रहा था। दर्द के बावजूद ऑल इंग्लैंड के कुछ मैच किसी तरह से खेल लिए, लेकिन अब स्विस ओपेन से हटने और भारत वापस आने का फैसला किया है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

T-20I WorldCup के मैन ऑफ द टूर्नामेंट और फाइनल के मैन ऑफ द मैच के बीच छिड़ी एक दिलचस्प जंग

CSK की 7वीं लगातार हार, Thala For a Reason टीम को हुआ क्या?

बिना हाथ पांव के पायल ने शीतल को हराकर उलटफेर करते हुए स्वर्ण जीता, भारत बैंकॉक पैरा तीरंदाजी में शीर्ष पर

मुझसे जलते हैं, एजेंडा है : अंजिक्य रहाणे का जोरदार जवाब, आंकड़े देख सोच में पड़ जाएंगे आप भी

मरियम पर तंज कसना भारी पड़ा नसीम को, 72 हजार डॉलर का लगा जुर्माना

अगला लेख