शुभंकर और अनिर्बान 100वीं पीजीए चैंपियनशिप में कट से चूके

Webdunia
रविवार, 12 अगस्त 2018 (15:45 IST)
सेंट लुईस (मिसोरी)। भारतीय गोल्फर अनिर्बान लाहिड़ी और शुभंकर शर्मा का अभियान यहां 100वीं पीजीए चैंपियनशिप में निराशाजनक तरीके से समाप्त हुआ, क्योंकि दोनों दूसरे दौर के बाद 3 ओवर 143 के समान स्कोर से कट से चूक गए।
 
 
2 बार के अमेरिकी ओपन विजेता ब्रुक्स कोपका ने फ्रंट नाइन में 30 के स्कोर से 4 अंडर 66 का कार्ड खेला जिससे उन्होंने कुल 12 अंडर 198 का स्कोर बनाया। वे इस तरह 1 ही वर्ष में अमेरिकी ओपन और पीजीए चैंपियनशिप जीतने वाले 5वें खिलाड़ी बन सकते हैं। वे ऑस्ट्रेलिया के दूसरे स्थान पर चल रहे एडम स्काट से 2 शॉट की बढ़त बनाए हैं।
 
भारतीयों के लिए दिन निराशाजनक रहा। शुभंकर ने दूसरे दौर में 74 का कार्ड खेला और कट से चूक गए, वहीं पहले दौर में 70 का कार्ड खेलने वाले लाहिड़ी ने 3 ओवर 73 का कार्ड खेला और वे भी कट से बाहर हो गए। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

रोहित और कोहली का T20I टीम में चयन क्या विश्व कप में भारत को भारी पड़ेगा?

लक्ष्य और चिराग को भारतीय टीम में जगह मिलने से सेन परिवार में खुशी का माहौल

क्या विराट और रोहित दिखेंगे सलामी बल्लेबाजी करते हुए? यह 5 सवाल उठे

धोनी के हस्ताक्षर वाली टीशर्ट आज भी दिल के करीब संजोकर रखी है सुनील गावस्कर ने

तुम लोग कुछ भी कहो, मैं नहीं रुकने वाला

ब्रिटेन में चुनाव लड़ेंगे इंग्लैंड के पूर्व स्पिनर मोंटी पनेसर

T20 World Cup : इस वजह से नहीं बना सके रिंकू सिंह टीम में जगह

IPL 2024 : हर्षित राणा पर लगा बैन, हरकत वापस दोहराने की मिली सजा

T20 World Cup : रिंकू सिंह का क्या था कसूर? हार्दिक पर क्यों मेहरबान चयनकर्ता?

IPL 2024 MI vs LSG: लखनऊ ने मुबंई को 4 विकेटों से हराया

अगला लेख