सिंधू एक साल बाद बनीं नंबर-2, साइना 9वें स्थान पर

Webdunia
गुरुवार, 25 अक्टूबर 2018 (17:19 IST)
नई दिल्ली। ओलंपिक और विश्व चैंपियनशिप की रजत पदक विजेता पीवी सिंधू पिछले सप्ताह डेनमार्क ओपन के पहले राउंड में हार जाने के बावजूद एक स्थान के सुधार के साथ ताजा विश्व बैडमिंटन रैंकिंग में नंबर 2 बन गई हैं।
 
 
सिंधू ने लगभग एक वर्ष के अंतराल के बाद नंबर 2 रैंकिंग हासिल की है। वह पिछले वर्ष नवंबर में 2 रैंकिंग पर थीं लेकिन इसके बाद वह 3, फिर 4 और वापिस 3 स्थान पर आ गई थीं। सिंधू 2018 में 15 मार्च से 18 अक्टूबर तक 3 नंबर पर थीं लेकिन गुरुवार को जारी रैंकिंग में उन्हें 2 स्थान मिल गया है। 
 
डेनमार्क ओपन की विजेता ताइपे की तेई जू यिंग अपने नंबर 1 स्थान पर बनी हुई हैं। डेनमार्क ओपन के फाइनल में जू यिंग से हारने वाली भारत की साइना नेहवाल ने 1 स्थान का सुधार किया है और वह 9वें नंबर पर आ गई हैं। जापान की अकाने यामागुची ने अपना 2 स्थान गंवाया है और वह 3 नंबर पर खिसक गई हैं। ओलंपिक चैंपियन स्पेन की कैरोलिना मारिन 1 स्थान के सुधार के साथ 4 नंबर पर पहुंच गई हैं। 
 
डेनमार्क ओपन के सेमीफाइनल तक पहुंचे भारत के किदाम्बी श्रीकांत ने पुरुष रैंकिंग में अपना 6वां स्थान बरकरार रखा है। जापान के केंतो मोमोता नंबर वन पर बने हुए हैं। एच एस प्रणय 2 स्थान गिरकर 17वें नंबर पर खिसके हैं जबकि समीर वर्मा 5 स्थान के सुधार के साथ टॉप 20 में शामिल होते हुए 18वें नंबर पर पहुंचे हैं। 
 
पुरुष युगल में सात्विकसेराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी 1 स्थान गिरकर 25वें नंबर पर खिसके हैं। महिला युगल में अश्विनी पोनप्पा और एन सिक्की रेड्डी 3 स्थान के सुधार के साथ 24वें नंबर पर पहुंच गए हैं। मिश्रित युगल में प्रणव चोपड़ा और एन सिक्की रेड्डी 21वें स्थान पर बने हुए हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

Mumbai Indians : 5 बार की चैंपियन मुंबई 5 मैच जीतने के लिए तरसी, जानिए 5 कारण

PCB चीफ का बड़ा ऐलान, विश्वकप जीते तो हर पाकिस्तानी खिलाड़ी खेलेगा करोड़ों से

BCCI Press Conference : विराट कोहली के स्ट्राइक रेट के बारे में चिंता करने वाले लोगों को चयनकर्ता ने दिया करारा जवाब

MS Dhoni ने CSK के इस खिलाड़ी के लिए निभाया है एक पिता का रोल

हार्दिक पंड्या के T20 World Cup में उपकप्तान होने से खुश नहीं है इरफान पठान

हैदराबाद और गुजरात मैच हुआ रद्द, दिल्ली, लखनऊ प्लेऑफ से हुए बाहर

जीत के साथ IPL 2024 से विदा लेना चाहेंगे मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जाइंट्स

गेंद और बल्ले के साथ सैम बहादुर निभा रहे हैं पंजाब की कप्तानी भी

T20I World Cup में कर्नाटक का डेयरी कंपनी नंदिनी बनी स्कॉटलैंड टीम की स्पॉंसर

कोहली समेत क्रिकेट जगत के सितारों ने सुनील के संन्यास पर कहा "Legend"

अगला लेख