Hanuman Chalisa

स्टीफंस ने पहली बार जीता मियामी खिताब

Webdunia
रविवार, 1 अप्रैल 2018 (17:44 IST)
मियामी। दो बार की ग्रैंड स्लैम चैंपियन अमेरिका की स्लोएन स्टीफंस ने लात्विया की येलेना ओस्तापेंको को 7-6, 6-1 से पराजित कर पहली बार मियामी ओपन टेनिस टूर्नामेंट में महिला एकल खिताब जीत लिया है। यूएस ओपन चैंपियन स्टीफंस और फ्रेंच ओपन चैंपियन ओस्तापेंका के बीच शनिवार को खिताबी मुकाबले में पहले सेट में कड़ी टक्कर हुई और इसका फैसला टाई ब्रेक में जाकर हुआ।

स्टीफंस ने टाइब्रेक 7-5 से जीतकर ओस्तापेंको पर दबाव बना लिया जिससे वह दूसरे सेट में पूरी तरह टूट गईं और स्टीफंस ने दूसरा सेट 6-1 से जीतकर खिताब अपने नाम कर लिया। 13वीं सीड स्टीफंस अपने करियर में छठा खिताब जीतने के बाद अब सोमवार को जारी होने वाली रैंकिंग में नौवें नंबर पर पहुंच जाएंगी।

वह पहली बार टॉप 10 में पहुंचेंगी। स्टीफंस ने दूसरे सेट में लगातार छ: गेम जीते और पहली बार मियामी खिताब जीता। स्टीफंस ने इस तरह फाइनल न हारने का अपना रिकॉर्ड कायम रखा और फाइनल में जीत के अपने रिकॉर्ड को 6-0 पहुंचा दिया। स्टीफंस ने मैच में ओस्तापेंको के 25 विनर्स के मुकाबले सिर्फ छ: विनर्स लगाए लेकिन ओस्तापेंको को 48 बेजां भूलें खासी भारी पड़ गईं और यही उनकी हार का सबसे बड़ा कारण रहा। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

T-20I WorldCup के मैन ऑफ द टूर्नामेंट और फाइनल के मैन ऑफ द मैच के बीच छिड़ी एक दिलचस्प जंग

CSK की 7वीं लगातार हार, Thala For a Reason टीम को हुआ क्या?

बिना हाथ पांव के पायल ने शीतल को हराकर उलटफेर करते हुए स्वर्ण जीता, भारत बैंकॉक पैरा तीरंदाजी में शीर्ष पर

मुझसे जलते हैं, एजेंडा है : अंजिक्य रहाणे का जोरदार जवाब, आंकड़े देख सोच में पड़ जाएंगे आप भी

मरियम पर तंज कसना भारी पड़ा नसीम को, 72 हजार डॉलर का लगा जुर्माना

अगला लेख