Dharma Sangrah

फुटबॉल कोच बोले, संदेश हैं बड़े स्तर के खिलाड़ी...

Webdunia
सोमवार, 21 अगस्त 2017 (20:25 IST)
मुंबई। अपने खिलाड़ियों के प्रदर्शन से प्रभावित भारतीय फुटबॉल टीम के कोच स्टीफन कान्सटेनटाइन का मानना है कि नवनियुक्त कप्तान संदेश झिंगान बड़े स्तर के खिलाड़ी हैं।
 
भारत हीरो अंतरराष्ट्रीय त्रिकोणीय श्रृंखला के दूसरे मैच में सेंट कीट्स एवं लेविस से भिड़ने की तैयारी में है और ऐसे में कान्सटेनटाइन ने झिंगान की जमकर तारीफ की।
 
कान्सटेनटाइन ने कहा, कप्तान ऐसा होना चाहिए, जो टीम के चरित्र को प्रतिबिंबित करे। संदेश मेरी तरह फाइटर है जिसे आगे बढ़कर नेतृत्व करना पसंद है। झिंगान ने नेपाल के खिलाफ भारत की तरफ से अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल में पदार्पण किया जो कान्सटेनटाइन का दूसरे कार्यकाल में पहला मैच था।
 
कान्सटेनटाइन ने कहा, मेरे हिसाब से संदेश ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्‍हें बड़ी लीग में खेलना चाहिए। मेजबान भारत ने झिंगान की अगुवाई में पहले मैच में मॉरीशस को 2-1 से हराया। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

10 हार, 3 सीरीज गंवाई, भारतीय जमीन पर 21वीं सदी के सबसे खराब टेस्ट कोच

WTC Points Table में भारत पाकिस्तान से भी नीचे खिसका

INDvsSA ODI मैच पहली बार खेला गया इस नियम से, बल्लेबाजों को हुआ फायदा

वैभव को नहीं उनके के दोस्त को मिली U19 टीम की कप्तानी, जो हैं CSK का ओपनर

WTC के बाद दूसरे नंबर पर यह जीत, टेम्बा बावुमा भारतीय किला फतह करने के बाद बोले

अगला लेख