सुमीत, अरविंदन, सोनल, वैष्णवी पैरा राष्ट्रीय टेबल टेनिस चैंपियन

Webdunia
शुक्रवार, 29 मार्च 2019 (22:45 IST)
इंदौर। भारतीय टेबल टेनिस महासंघ तथा मध्यप्रदेश टेबल टेनिस संगठन के संयुक्त तत्वावधान में पैरा टेबल टेनिस प्रमोशन एसोसिएशन द्वारा आयोजित पैरा राष्ट्रीय टेबल टेनिस स्पर्धा में पुरुष वर्ग व्हीलचेयर वर्ग में सुमीत सहगल हरियाणा तथा महिला वर्ग व्हील चेयर वर्ग में सोनल बेन पटेल गुजरात ने खिताब जीत लिए।
 
अभय प्रशाल में आयोजित पैरा राष्ट्रीय टेबल टेनिस स्पर्धा के पुरुष वर्ग व्हीलचेयर क्लास 3-4 वर्ग के अंतिम मुकाबले में सुमीत सहगल हरियाणा ने जे. चौधरी गुजरात को 11-6, 11-4, 11-8 से परास्त कर खिताब जीता। सेमीफाइनल में सुमीत सहगल ने वीबी रमेश गुजरात को 3-0 व जे. चौधरी ने त्रिवेन्द्रसिंह दिल्ली को 3-0 से हराया।
 
महिला वर्ग व्हीलचेयर क्लास 3-5 के फाइनल में सोनल बेन पटेल गुजरात ने भावना बेन पटेल गुजरात को 3-2 से पराजित कर खिताब जीता। उषाबेन राठौर गुजरात एवं आरती निम्बा महाराष्ट्र को कांस्य पदक प्राप्त हुआ।
 
पुरुष वर्ग व्हीलचेयर क्लास-5 के अंतिम मुकाबले में ए. राज रवीन्द्रन तमिलनाडु ने अमरेश कुमार सिंह उत्तरप्रदेश को 11-6, 11-3, 11-8 से पराजित कर खिताब अर्जित किया। सेमीफाइनल में राज अरविंदन ने विवेक मोरे महाराष्ट्र को 3-0 व अम्रेश कुमार ने संदीप कालरा हरियाणा को 3-0 से हराया।
 
पुरुष वर्ग स्टैंडिंग क्लास-7 के फाइनल में संजीव जीएच कर्नाटक ने हजेरी संजीव कर्नाटक को 3-0 से परास्त कर खिताब जीता। शरीक नईम दिल्ली व नजीम जावेद कर्नाटका तृतीय स्थान पर रहे। पुरुष वर्ग स्टैंडिंग क्लास-10 के फाइनल में जगन्नाथ मुखर्जी हरियाणा ने ओम राजेश लोटलीकर महाराष्ट्र को 3-0 से परास्त कर खिताब जीता। योगेश चैहान दिल्ली व गौरव चौधरी प. बंगाल तृतीय स्थान पर रहे।
 
पुरुष वर्ग स्टैंडिंग क्लास-6 में येजदी भामगरा गुजरात प्रथम स्थान पर अंशुल अग्रवाल उत्तरप्रदेश द्वितीय, योगेश हरियाणा एवं अनिल बालू महाराष्ट्र तृतीय स्थान पर रहे। पुरुष वर्ग स्टैंडिंग क्लास-8 में डॉ. अजय कर्नाटका, शशिधर कुलकर्णी कर्नाटका द्वितीय तथा अतुल जौहरी मप्र व कुनाल अरोरा उत्तरप्रदेश तृतीय स्थान पर रहे।
 
महिला वर्ग स्टैंडिंग क्लास-6 में वैष्णवी विनायक महाराष्ट्र प्रथम, पूनम चंडीगढ़ द्वितीय व उज्जवला चौहान महाराष्ट्र व उर्मिला अशोक महाराष्ट्र तृतीय स्थान पर रहीं। स्टैंडिंग महिला वर्ग स्टैंडिंग क्लास 7-8 में प्रगति केशरवानी प्रथम व प्रियंका शर्मा दिल्ली द्वितीय स्थान पर रहीं।
 
महिला वर्ग स्टैंडिंग क्लास-9 में बेबी सहाना तमिलनाडु प्रथम व मैत्रेयी सरकार प. बंगाल द्वितीय स्थान पर रही। महिला वर्ग स्टैंडिंग क्लास-10 में निकिता कुमार दिल्ली प्रथम व नीलम नरुला दिल्ली द्वितीय स्थान पर रहीं।
 
स्पर्धा का पुरस्कार वितरण समारोह कलेक्टर लोकेश कुमार जाटव के मुख्य आतिथ्य तथा मप्र ओलंपिक संगठन के उपाध्यक्ष ओम सोनी की अध्यक्षता में संपन्न हुआ।
 
इस अवसर पर पूर्व पुलिस महानिरीक्षक विनय अग्निहोत्री, मप्र टेबल टेनिस संगठन के अध्यक्ष नरेन्द्र कौशिक, महासचिव जयेश आचार्य, पैरा टेबल टेनिस प्रमोशन एसोसिएशन के महासचिव प्रमोद गंगराडे, बैंक ऑफ इंडिया के अग्रणी जिला प्रबंधक मुकेश भट्ट विशेष रूप से उपस्थित थे। इसके साथ ही आलोक खरे, रिंकू आचार्य, शरद गोयल व भरत शर्मा भी मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन गौरव पटेल ने किया तथा आभार शिरीष भागवत ने माना।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

Mumbai Indians : 5 बार की चैंपियन मुंबई 5 मैच जीतने के लिए तरसी, जानिए 5 कारण

PCB चीफ का बड़ा ऐलान, विश्वकप जीते तो हर पाकिस्तानी खिलाड़ी खेलेगा करोड़ों से

BCCI Press Conference : विराट कोहली के स्ट्राइक रेट के बारे में चिंता करने वाले लोगों को चयनकर्ता ने दिया करारा जवाब

MS Dhoni ने CSK के इस खिलाड़ी के लिए निभाया है एक पिता का रोल

हार्दिक पंड्या के T20 World Cup में उपकप्तान होने से खुश नहीं है इरफान पठान

Rapid and Blitz 2024 : प्रज्ञानानंदा चौथे स्थान पर रहे, कार्लसन ने सुपरबेट टूर्नामेंट जीता

RCB के खिलाफ इस तरह हारी दिल्ली, प्लेऑफ की जंग हुई दिलचस्प

Gujarat Titans का करो या मरो मुकाबले में मजबूत KKR से सामना

पाटीदार और दयाल ने RCB को लगातार पांचवीं जीत दिलाई

पाटीदार का अर्धशतक, RCB ने दिल्ली को 188 रन का लक्ष्य दिया

अगला लेख