हॉकी इंडिया ऑस्कर में जीतने वाले को 1.30 करोड़ की पुरस्कार राशि दी जाएगी

Webdunia
शनिवार, 7 मार्च 2020 (22:46 IST)
नई दिल्ली। हॉकी इंडिया के तीसरे वार्षिक पुरस्कार (2019) रविवार को प्रदान किए जाएंगे और इस पुरस्कार समारोह में कुल 1.30 करोड़ रुपए की पुरस्कार राशि वितरित की जाएगी। 
 
समारोह के शीर्ष पुरस्कार मेजर ध्यान चंद लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड की घोषणा समारोह के दौरान होगी और इस पुरस्कार में 30 लाख रुपए और ट्रॉफी दी जाएगी। ध्रुव बत्रा प्लेयर ऑफ द ईयर (पुरुष) पुरस्कार की होड़ में भारतीय कप्तान मनप्रीत सिंह, हरमनप्रीत सिंह, मनदीप सिंह और सुरेंद्र कुमार शामिल हैं। इस पुरस्कार में 25 लाख रुपए की राशि मिलेगी। ध्रुव बत्रा प्लेयर ऑफ द ईयर (महिला) की होड़ में कप्तान रानी, दीप ग्रेस एक्का, गुरजीत कौर और सविता शामिल हैं। इस पुरस्कार में भी 25 लाख रुपए मिलेंगे। 
 
जुगराज सिंह अपकमिंग प्लेयर ऑफ द ईयर (पुरुष अंडर-21) के लिए 10 लाख रुपए दिए जाएंगे और इस पुरस्कार की होड़ में दिलप्रीत सिंह, गुरसाहिबजीत सिंह, मनदीप मोर और विवेक सागर प्रसाद शामिल हैं। असुंता लाकड़ा अपकमिंग प्लेयर ऑफ द ईयर (महिला अंडर-21) के लिए 10 लाख रुपए दिए जाएंगे और इस पुरस्कार की होड़ में लालरेमसियामी, सलीमा टेटे और शर्मिला देवी शामिल हैं। 
 
धनराज पिल्लै अवॉर्ड फॉर फॉरवर्ड ऑफ द ईयर की होड़ में ललित कुमार उपाध्याय, मनदीप सिंह, नवनीत कौर और रानी के बीच मुकाबला है। इस पुरस्कार में 5 लाख रुपए दिए जाएंगे। अजीत पाल सिंह अवॉर्ड फॉर मिडफील्डर ऑफ द ईयर की होड़ में मनप्रीत सिंह, मोनिका, नेहा गोयल और विवेक सागर प्रसाद शामिल हैं। इस पुरस्कार में भी 5 लाख रुपए दिए जाएंगे। 
 
परगट सिंह अवॉर्ड फॉर डिफेंडर ऑफ द ईयर में 5 लाख रुपए मिलेंगे और इस पुरस्कार की होड़ में दीप ग्रेस एक्का, हरमनप्रीत सिंह, सुरेंदर कुमार और वरुण कुमार शामिल हैं। बलजीत सिंह अवॉर्ड फॉर गोलकीपर ऑफ द ईयर में भी 5 लाख रुपए मिलेंगे और इसके लिए कृष्ण बी पाठक, पीआर श्रीजेश, रजनी एतिमारपू तथा सविता के बीच मुकाबला रहेगा। 
 
वर्ष 2019 में बहुमूल्य योगदान के लिए जमना लाल शर्मा अवॉर्ड और 2019 में अभूतपूर्व उपलब्धि के लिए हॉकी इंडिया प्रेसीडेंट अवॉर्ड की घोषणा समारोह के दौरान होगी। दोनों पुरस्कारों में 5 लाख रुपए दिए जाएंगे।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

रोहित और कोहली का T20I टीम में चयन क्या विश्व कप में भारत को भारी पड़ेगा?

लक्ष्य और चिराग को भारतीय टीम में जगह मिलने से सेन परिवार में खुशी का माहौल

क्या विराट और रोहित दिखेंगे सलामी बल्लेबाजी करते हुए? यह 5 सवाल उठे

धोनी के हस्ताक्षर वाली टीशर्ट आज भी दिल के करीब संजोकर रखी है सुनील गावस्कर ने

तुम लोग कुछ भी कहो, मैं नहीं रुकने वाला

ब्रिटेन में चुनाव लड़ेंगे इंग्लैंड के पूर्व स्पिनर मोंटी पनेसर

T20 World Cup : इस वजह से नहीं बना सके रिंकू सिंह टीम में जगह

IPL 2024 : हर्षित राणा पर लगा बैन, हरकत वापस दोहराने की मिली सजा

T20 World Cup : रिंकू सिंह का क्या था कसूर? हार्दिक पर क्यों मेहरबान चयनकर्ता?

IPL 2024 MI vs LSG: लखनऊ ने मुबंई को 4 विकेटों से हराया

अगला लेख