Hanuman Chalisa

हॉफमैन की एकल बढ़त जारी, वुड्स फिसले

Webdunia
रविवार, 3 दिसंबर 2017 (22:14 IST)
अल्वानी (बहामा)। अमेरिकी गोल्फर चार्ली हॉफमैन ने हीरो वर्ल्ड चैलेंज गोल्फ टूर्नामेंट में तेज हवा से प्रभावित तीसरे दिन यहां दो अंडर 70 का कार्ड खेलकर अपनी एकल बढ़त बरकरार रखी, वहीं पांच बार के चैंपियन और दुनिया के पूर्व नंबर एक गोल्फर टाइगर वुड्स पांच बोगी के कारण संयुक्त रूप से 10वें स्थान पर फिसल गए।
 
इस टूर्नामेंट से पदार्पण कर रहे हॉफमैन ने कल की चार शॉट की बढ़त को बढ़ाकर आज पांच शॉट की कर लिया। कल अंतिम दौर में वे खिताब के प्रबल दवेदार होंगे। जस्टीन रोज (71) और जॉर्डन स्पीथ (72) संयुक्त रूप से दूसरे स्थान हैं।
 
तेज हवा के कारण 41 वर्षीय वुड्स (75) का खेल प्रभावित हुआ और वे कल के संयुक्त पांचवें स्थान से संयुक्त दसवें स्थान पर खिसक गए। पहले दौर में शीर्ष पर रहे टॉमी फ्लीटवुड (74) संयुक्त रूप से पांचवें स्थान पर खिसक गए। इस स्थान पर उनके साथ पैट्रीक रीड (71), रिकी फॉलर (72), मैट कुचर (72) और गत चैम्पियन हिदेकी मात्सुयामा (72) मौजूद हैं। (भाषा) 

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

कोलकाता से मैच धुला के पंजाब किंग्स हुई बाहर, 7 जीत के बाद 6 हार

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने फिर दोहराया, 'मेरे लिए देश पहले IPL बाद में'

वैभव सूर्यवंशी अब तोड़ेंगें यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल के छक्कों का रिकॉर्ड

Madhya Pradesh League में शिरकत करेंगे माधव तिवारी, शामिल हुए उज्जैन की टीम में

78 रनों से पाकिस्तान को दूसरा टेस्ट हराकर बांग्लादेश ने 2-0 से किया क्लीन स्वीप

अगला लेख