Hanuman Chalisa

ट्रैक एशिया में 6 स्वर्ण के साथ भारत शीर्ष पर

Webdunia
रविवार, 23 सितम्बर 2018 (22:55 IST)
नई दिल्ली। भारतीय साइकलिस्टों ने रविवार को यहां संपन्न ट्रैक एशिया कप में शानदार प्रदर्शन कर 6 स्वर्ण, 5 रजत और 2 कांस्य पदक हासिल किए जिससे भारत तालिका में शीर्ष पर रहा।
 
 
तालिका में भारत के बाद इंडोनेशिया 4 स्वर्ण, 3 रजत तथा 1 कांस्य के साथ दूसरे और हांगकांग 4 स्वर्ण तथा 2 कांस्य के साथ तीसरे स्थान पर रहा। रविवार को पुरुषों के जूनियर वर्ग के 200 मीटर स्प्रिंट स्पर्धा में भारत के एसोव एल्बेन ने स्वर्ण और जेम्श सिंह ने कांस्य पदक जीता।
 
भारत को दिन का दूसरा स्वर्ण मयूरी लुते ने महिलाओं के जूनियर 200 मीटर स्प्रिंट स्पर्धा में दिलाया। महाराष्ट्र की यह खिलाड़ी 12.263 सेकंड के समय के साथ शीर्ष पर रही। महिलाओं के एलिट केईरिन के फाइनल में भारत की सोनाली चानु मामूली अंतर से कांस्य पदक जीतने से चूक गई। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

कोलकाता से मैच धुला के पंजाब किंग्स हुई बाहर, 7 जीत के बाद 6 हार

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने फिर दोहराया, 'मेरे लिए देश पहले IPL बाद में'

वैभव सूर्यवंशी अब तोड़ेंगें यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल के छक्कों का रिकॉर्ड

Madhya Pradesh League में शिरकत करेंगे माधव तिवारी, शामिल हुए उज्जैन की टीम में

78 रनों से पाकिस्तान को दूसरा टेस्ट हराकर बांग्लादेश ने 2-0 से किया क्लीन स्वीप

अगला लेख