Hanuman Chalisa

बोल्ट ने 200 मीटर का खिताब जीता

Webdunia
शनिवार, 23 जुलाई 2016 (15:29 IST)
लंदन। जमैका के महान फर्राटा धावक उसेन बोल्ट ने अगले महीने होने वाले रियो ओलंपिक के लिए अपनी दावेदारी बरकरार रखते हुए यहां पुरुष 200 मीटर का खिताब जीता जबकि केंड्रा हैरिसन ने 100 मीटर बाधा दौड़ में 28 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा।
 
लंदन ओलंपिक के दौरान बोल्ट ने 4 साल पहले जिस स्टेडियम में व्यक्तिगत ओलंपिक फर्राटा का डबल और 4 गुणा 100 मीटर का दूसरी बार स्वर्ण जीता था, उसी ओलंपिक स्टेडियम में एनिवर्सिरी खेलों के पहले दिन इस दिग्गज धावक ने 40,000 लोगों को निराश नहीं किया।
 
इस महीने की शुरुआत में मांसपेशियों में चोट के कारण किंग्सटन में अपने देश के ओलंपिक ट्रॉयल से हटने वाले बोल्ट ने इस सत्र की अपनी पहली प्रतिस्पर्धी 200 मीटर रेस में 19-89 सेकंड का समय लिया। पनामा के अलोंसो एडवर्ड सत्र का अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए 20-04 सेकंड के साथ दूसरे जबकि ब्रिटेन के एडम गेमिली 20-07 सेकेंड के साथ तीसरे स्थान पर रहे।
 
दूसरी तरफ अमेरिकी ओलंपिक टीम में जगह नहीं बनाने वाली केंड्रा ने 100 मीटर महिला बाधा दौड़ के विश्व रिकॉर्ड में सुधार किया। बुल्गारिया की योरदांका डोनकोवा का 12-21 सेकंड का रिकॉर्ड 1988 से कायम था लेकिन हैरिसन ने इसमें 0-01 सेकंड का सुधार करते हुए खिताब जीता। (भाषा)
Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

T-20I WorldCup के मैन ऑफ द टूर्नामेंट और फाइनल के मैन ऑफ द मैच के बीच छिड़ी एक दिलचस्प जंग

CSK की 7वीं लगातार हार, Thala For a Reason टीम को हुआ क्या?

बिना हाथ पांव के पायल ने शीतल को हराकर उलटफेर करते हुए स्वर्ण जीता, भारत बैंकॉक पैरा तीरंदाजी में शीर्ष पर

मुझसे जलते हैं, एजेंडा है : अंजिक्य रहाणे का जोरदार जवाब, आंकड़े देख सोच में पड़ जाएंगे आप भी

मरियम पर तंज कसना भारी पड़ा नसीम को, 72 हजार डॉलर का लगा जुर्माना

अगला लेख