वाह विश्वनाथन! नंबर एक खिलाड़ी मैग्नस कार्लसन को हराकर आनंद पहुंचे शीर्ष पर

Webdunia
सोमवार, 6 जून 2022 (13:02 IST)
स्टेवेंगर: महान भारतीय खिलाड़ी विश्वनाथन आनंद नॉर्वे शतरंज टूर्नामेंट में क्लासिकल वर्ग के पांचवें दौर में सोमवार को दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी मैग्नस कार्लसन को हराकर अंक तालिका में शीर्ष पर पहुंच गए।

क्लासिकल वर्ग से पहले हुए ब्लिट्ज वर्ग में नॉर्वे के सुपरस्टार कार्लसन को हराने के बाद आनंद ने एक बार फिर रोमांचक आर्मेगेडोन (सडन डेथ बाजी) बाजी में उन्हें हराया। नियमित बाजी 40 चाल के बाद ड्रॉ रहने के बाद आर्मेगेडोन बाजी खेली गई थी।

ब्लिट्ज वर्ग का खिताब जीतने वाले वेस्ली सो अजरबेजान के शखरियार मामेदयारोव के साथ संयुक्त तीसरे स्थान पर चल रहे हैं। दोनों के 8.5 अंक हैं।पांचवें दौर में सो को मामेदयारोव के खिलाफ आर्मेगेडोन बाजी में हार का सामना करना पड़ा।

नीदरलैंड के अनीष गिरी और नॉर्वे के आर्यन तारी ने पांचवें दौर के मुकाबलों में क्रमश: अजरबेजान के तेमूर रादजाबोव और हाओ वैंग को हराया।फ्रांस के मैक्सिम वाचियेर लाग्रेव ने सडन डेथ में बुल्गारिया के अनुभवी टोपालोव को हराया।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

रोहित और कोहली का T20I टीम में चयन क्या विश्व कप में भारत को भारी पड़ेगा?

लक्ष्य और चिराग को भारतीय टीम में जगह मिलने से सेन परिवार में खुशी का माहौल

क्या विराट और रोहित दिखेंगे सलामी बल्लेबाजी करते हुए? यह 5 सवाल उठे

धोनी के हस्ताक्षर वाली टीशर्ट आज भी दिल के करीब संजोकर रखी है सुनील गावस्कर ने

तुम लोग कुछ भी कहो, मैं नहीं रुकने वाला

ब्रिटेन में चुनाव लड़ेंगे इंग्लैंड के पूर्व स्पिनर मोंटी पनेसर

T20 World Cup : इस वजह से नहीं बना सके रिंकू सिंह टीम में जगह

IPL 2024 : हर्षित राणा पर लगा बैन, हरकत वापस दोहराने की मिली सजा

T20 World Cup : रिंकू सिंह का क्या था कसूर? हार्दिक पर क्यों मेहरबान चयनकर्ता?

IPL 2024 MI vs LSG: लखनऊ ने मुबंई को 4 विकेटों से हराया

अगला लेख