जब Sania Mirza को कहा गया... टेनिस खेलना बंद करो वर्ना कोई शादी नहीं करेगा

Webdunia
गुरुवार, 3 अक्टूबर 2019 (15:55 IST)
नई दिल्ली। भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा ने गुरुवार को खुलासा किया कि बचपन में एक बार उन्हें यह कहते हुए खेलने से रोका गया था कि अगर वे बाहर खेलेंगी तो उनका रंग 'सांवला' पड़ जाएगा और 'कोई उनसे शादी नहीं' करेगा।
ALSO READ: सानिया मिर्जा ने युवराज सिंह के 'चिकना चमेला' लुक के लिए ट्रोल किया
भारत की सबसे सफल खिलाड़ी : सानिया ने यहां विश्व आर्थिक मंच में महिलाओं और नेतृत्व क्षमता पर पैनल चर्चा में बताया कि उन्होंने किस तरह की चुनौतियों का सामना किया। उनके नाम 3 महिला युगल और इतने ही मिश्रित युगल ग्रैंड स्लैम खिताब हैं। वे भारत की सबसे सफल टेनिस खिलाड़ी हैं और डब्ल्यूटीए एकल सूची में 2007 के मध्य में करियर की सर्वश्रेष्ठ 27वीं रैंकिंग पर पहुंची थीं।
ALSO READ: शोएब मलिक के संन्यास पर भावुक हुईं सानिया मिर्जा, सोशल मीडिया पर लिखा यह संदेश
सांवली होने का डर मन से निकाल दीजिए : 32 साल की सानिया ने कहा कि शुरुआत करूं तो सबसे पहले माता-पिता, पड़ोसियों, आंटियों और अंकल को यह कहना बंद करना होगा कि आप सांवली हो जाओगी और अगर तुम खेलोगी तो कोई भी तुमसे शादी नहीं करेगा। मैं महज 8 साल की थी, जब मुझे यह कहा गया था और हर किसी को लगता था कि कोई मुझसे शादी नहीं करेगा, क्योंकि मैं सांवली हो जाऊंगी। मैंने सोचा कि मैं बच्ची ही हूं और सब ठीक होगा।
दुनिया की नंबर 1 खिलाड़ी बन चुकी है सानिया : इस हैदराबादी के नाम 41 डब्ल्यूटीए युगल खिताब हैं और 2015 में तो वे महिला युगल में दुनिया की नंबर 1 खिलाड़ी भी बनी थीं। उन्होंने कहा कि लोगों के दिमाग में यह इतना भरा हुआ है कि लड़कियों को खूबसूरत बने रहना चाहिए और इसमें यह भी कि उसे गोरा होना चाहिए। मैं नहीं जानती ऐसा क्यों? इस संस्कृति को बदलना चाहिए।
 
अगले साल हो सकती है सानिया की वापसी : पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक की पत्नी सानिया बच्चे के जन्म के ब्रेक के बाद अगले साल पेशेवर सर्किट में वापसी पर काम कर रही हैं। अपने टेनिस सफर की बात करते हुए सानिया ने कहा कि उनके पास प्रेरणा लेने के लिए महज एक खिलाड़ी थीं, वो महान धाविक पीटी उषा थीं। उन्होंने कहा कि लेकिन अब समय बदल गया है और कई महिला एथलीट मौजूदा खिलाड़ियों के लिए आदर्श बन रही हैं।
सानिया को क्यो गर्व है : सानिया ने कहा कि मुझे गर्व महसूस होता है कि मैंने महिलाओं को खेल अपनाने में शायद थोड़ी-सी भूमिका अदा की। मैं जिस महिला खिलाड़ी से प्रेरणा ले सकती थी, तब वे पीटी उषा थीं। आज हम पीवी सिंधू, साइना नेहवाल, दीपा करमाकर और कई अन्य का नाम ले सकते हैं।
Photo courtesy : facebook 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

रोहित और कोहली का T20I टीम में चयन क्या विश्व कप में भारत को भारी पड़ेगा?

लक्ष्य और चिराग को भारतीय टीम में जगह मिलने से सेन परिवार में खुशी का माहौल

क्या विराट और रोहित दिखेंगे सलामी बल्लेबाजी करते हुए? यह 5 सवाल उठे

धोनी के हस्ताक्षर वाली टीशर्ट आज भी दिल के करीब संजोकर रखी है सुनील गावस्कर ने

तुम लोग कुछ भी कहो, मैं नहीं रुकने वाला

archery cup : भारतीय पुरुष और महिला कंपाउंड टीमों ने तीरंदाजी में स्वर्ण पदक जीता

विश्व रिकॉर्ड पीछा करते हुए पंजाब किंग्स ने केकेआर को हराया

IPL 2024: RR vs LSG का मैच होगा धमाकेदार, दोनों ही टीम हैं दमदार

ICC T20I World Cup के Brand Ambassador बने ऑलराउंडर युवराज सिंह

क्या 2003 के विश्वकप फाइनल में रिकी पोंटिंग के बल्ले में था स्प्रिंग? वीडियो हुआ वायरल

अगला लेख