वर्ल्ड चैंपियनशिप में रेसलर विनेश फोगाट ने ब्रॉन्ज जीता, इस टूर्नामेंट में 2 पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला

Webdunia
गुरुवार, 15 सितम्बर 2022 (00:33 IST)
बेलग्रेड। भारतीय पहलवान विनेश फोगाट (53 किग्रा) विश्व कुश्ती चैंपियनशिप के कांस्य पदक मुकाबले में स्वीडन की एम्मा जोना मालमग्रेन को हराकर इस स्पर्धा में दो पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला पहलवान बन गईं। विनेश ने 2019 सत्र में नूर-सुल्तान (कजाकिस्तान) में भी कांस्य पदक जीता था। 

उन्होंने कांस्य पदक के दौर में मालमग्रेन को 8-0 से हराया था। अपने पहले मुकाबले में मंगलवार को 2022 एशियाई चैंपियनशिप की रजत पदक विजेता मंगोलिया की खुलन बटखुयाग से हारने के बाद विनेश ने रेपचेज दौर के माध्यम से कांस्य प्ले-ऑफ में जगह बनाई थी। बटखुयाग के फाइनल में पहुंचने के बाद विनेश को रेपचेज दौर में मौका मिला था।
<

's @Phogat_Vinesh wins her 2nd #WorldChampionship after defeating Sweden's Joana Malmgren 8-0

Great resilience by #VineshPhogat after shocking 1st round defeat yesterday.

She has now also become 1 st Indian woman to have won 2 World Championships medals in #Wrestling pic.twitter.com/J0zpoWxKGz

— SAI Media (@Media_SAI) September 14, 2022 >

Show comments

रोहित और कोहली का T20I टीम में चयन क्या विश्व कप में भारत को भारी पड़ेगा?

लक्ष्य और चिराग को भारतीय टीम में जगह मिलने से सेन परिवार में खुशी का माहौल

क्या विराट और रोहित दिखेंगे सलामी बल्लेबाजी करते हुए? यह 5 सवाल उठे

धोनी के हस्ताक्षर वाली टीशर्ट आज भी दिल के करीब संजोकर रखी है सुनील गावस्कर ने

तुम लोग कुछ भी कहो, मैं नहीं रुकने वाला

ब्रिटेन में चुनाव लड़ेंगे इंग्लैंड के पूर्व स्पिनर मोंटी पनेसर

T20 World Cup : इस वजह से नहीं बना सके रिंकू सिंह टीम में जगह

IPL 2024 : हर्षित राणा पर लगा बैन, हरकत वापस दोहराने की मिली सजा

T20 World Cup : रिंकू सिंह का क्या था कसूर? हार्दिक पर क्यों मेहरबान चयनकर्ता?

IPL 2024 MI vs LSG: लखनऊ ने मुबंई को 4 विकेटों से हराया