rashifal-2026

एशियाई एयरगन चैंपियनशिप में भारतीय निशानेबाजों का जलवा, 16 स्वर्ण गले में पहने

Webdunia
सोमवार, 1 अप्रैल 2019 (21:33 IST)
नई दिल्ली। भारत ने अपने निशानेबाजों के शानदार प्रदर्शन की बदौलत ताईपे के ताइयुआन में संपन्न हुई 12वीं एशियाई एयरगन चैंपियनशिप में 16 स्वर्ण, 5 रजत और 4 कांस्य सहित कुल 25 पदक जीत लिए।
 
यश वर्धन और श्रेया अग्रवाल ने 3-3 स्वर्ण पदक जीते। प्रतियोगिता के अंतिम दिन सोमवार को यश वर्धन ने 10 मीटर एयर राइफल पुरुष जूनियर स्पर्धा में और श्रेया ने महिला जूनियर स्पर्धा में स्वर्ण जीते। उन्होंने इन स्पर्धाओं में टीम स्वर्ण भी जीते। यश और श्रेया ने इससे पहले मिक्स्ड टीम राइफल जूनियर स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीते थे।
 
10 मीटर एयर राइफल पुरुष जूनियर स्पर्धा में भारत ने सभी पदकों की क्लीन स्वीप की। यश ने 249.5 के स्कोर से स्वर्ण, केवल प्रजापति ने 247.3 के स्कोर से रजत और ऐश्वर्य तोमर ने 226.1 के स्कोर से कांस्य पदक जीता।
 
श्रेया ने 252.5 के स्कोर से स्वर्ण जीता जबकि मेहुली घोष ने 228.3 के स्कोर से कांस्य जीता। कवि चक्रवर्ती को चौथा स्थान मिला लेकिन श्रेया, मेहुली और कवि ने टीम स्पर्धा का स्वर्ण जीत लिया। भारत अब 5 अप्रैल से यूएई के अल मिन में होने वाले आईएसएसएफ शॉट गन विश्व कप चरण-2 में हिस्सा लेगा।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

10 हार, 3 सीरीज गंवाई, भारतीय जमीन पर 21वीं सदी के सबसे खराब टेस्ट कोच

WTC Points Table में भारत पाकिस्तान से भी नीचे खिसका

INDvsSA ODI मैच पहली बार खेला गया इस नियम से, बल्लेबाजों को हुआ फायदा

वैभव को नहीं उनके के दोस्त को मिली U19 टीम की कप्तानी, जो हैं CSK का ओपनर

WTC के बाद दूसरे नंबर पर यह जीत, टेम्बा बावुमा भारतीय किला फतह करने के बाद बोले

अगला लेख