Hanuman Chalisa

बिकवाली के दबाव में सेंसेक्स लुढ़का, निफ्टी भी फिसला

Webdunia
गुरुवार, 25 अक्टूबर 2018 (16:56 IST)
मुंबई। अधिकतर एशियाई बाजारों से मिले नकारात्मक संकेतों और दिग्गज कंपनियों के उम्मीद से कमतर रहे तिमाही परिणाम से हतोत्साहित निवेशकों की बिकवाली के दबाव में बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स गुरुवार को 343.87 अंक लुढ़ककर 33,690.09 अंक पर और एनएसई का निफ्टी 99.85 अंक फिसलकर 10,124.90 अंक पर बंद हुआ।


एशियाई बाजारों से मिले कमजोर संकेतों के कारण सेंसेक्स पर शुरुआती कारोबार से ही दबाव रहा और यह गिरावट में 33,778.60 अंक पर खुला। कारोबार के दौरान 33,838.76 अंक के दिवस के उच्चतम स्तर और 33,553.18 अंक के दिवस के निचले स्तर से होता हुआ यह गत दिवस की तुलना में 1.01 प्रतिशत फिसलकर 33,690.09 अंक पर बंद हुआ।

बीएसई के सभी 20 समूहों के सूचकांक आज गिरावट में रहे। सेंसेक्स की 30 में से मात्र आठ कंपनियां हरे निशान में जगह बनाने में कामयाब हुईं। निफ्टी का ग्राफ भी सेंसेक्स की तरह रहा और यह गिरावट में 10,135.05 अंक पर खुला। कारोबार के दौरान 10,166.60 अंक के दिवस के उच्चतम और 10,079.30 अंक के दिवस के निचले स्तर से होता हुआ यह गत दिवस की तुलना में 0.98 फीसदी की गिरावट में 10,124.90 अंक पर बंद हुआ।

निफ्टी की 50 में से 35 कंपनियां गिरावट और 14 तेजी में रहीं, जबकि एक कंपनी के शेयर के भाव स्थिर रहे। दिग्गज कंपनियों की तरह छोटी और मझोली कंपनियों को भी बिकवाली झेलनी पड़ी। बीएसई का मिडकैप 0.58 प्रतिशत यानी 80.91 अंक की गिरावट में 13,884.84 अंक पर और स्मॉलकैप 0.98 प्रतिशत यानी 134.95 अंक की गिरावट में 13,603.37 अंक पर बंद हुआ। बीएसई में कुल 2,637 कंपनियों के शेयरों में कारोबार हुआ, जिनमें 1,569 में गिरावट और 937 में तेजी रही, जबकि 131 कंपनियों के शेयरों के भाव अपरिवर्तित रहे। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

जब तक जवाबदेही तय नहीं होगी, असल समस्या हल नहीं होगी, NEET paper leak पर सुप्रीम कोर्ट सख्त

भारत में इलेक्ट्रिक स्कूटी की कीमत कैसे तय होती है, खरीदते समय किन बातों का रखें ध्यान? कीमत के अलावा ये फैक्टर्स भी हैं बेहद जरूरी

रूस-तालिबान डिफेंस डील से उड़े पाकिस्तान के होश, भारत के लिए क्या हैं इसके कूटनीतिक मायने?

ईरान का दावा- 'बुशहर में गिराया अमेरिकी विमान', भड़का अमेरिका; क्या खटाई में पड़ेगा 60 दिनों का युद्धविराम?

राहुल गांधी ने बिछाई 2029 की बिसात: क्‍या कांग्रेस अब ‘हाईकमान मॉडल’ छोड़ क्षेत्रीय चेहरों पर लगाएगी दांव?

सभी देखें

नवीनतम

बिहार में बंगले पर बवाल, राबड़ी बोलीं- बुला लो फोर्स नहीं करेंगे बंगला खाली

विकसित उत्तराखंड की ओर बढ़ते मजबूत कदम : धामी

गोवा स्थापना दिवस पर PM मोदी ने दीं शुभकामनाएं, बताया 'विकसित भारत' का अहम हिस्सा

यूपी के बिजली उपभोक्ताओं को तगड़ा झटका! जून से 10% महंगा होगा बिजली का बिल

गाजियाबाद के खोड़ा में सूर्या चौहान हत्याकांड पर बवाल, बकरीद पर मुस्लिम दोस्तों ने ली जान

अगला लेख