Hanuman Chalisa

बिकवाली के दबाव में सेंसेक्स लुढ़का, निफ्टी भी टूटा

Webdunia
मंगलवार, 12 फ़रवरी 2019 (17:05 IST)
मुंबई। विदेशी बाजारों से मिले मजबूत संकेतों के बीच दूरसंचार और रिएल्टी समूहों में हुई बिकवाली के दबाव में मंगलवार को बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 241.41 अंक टूटकर 36,153.62 अंक पर और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 57.40 अंक फिसलकर 10,831.40 अंक पर बंद हुआ।

सेंसेक्स मजबूती के साथ 36,405.72 अंक पर खुला। कारोबार के दौरान 36,465.40 अंक के दिवस के उच्चतम और 36,113.91 अंक के दिवस के निचले स्तर से होता हुआ यह गत दिवस की तुलना में 0.66 प्रतिशत की गिरावट में 36,153.62 अंक पर बंद हुआ।

सेंसेक्स की 30 में से 22 कंपनियां गिरावट में और आठ हरे निशान में रहीं। निफ्टी गिरावट के साथ 10,879.70 अंक पर खुला। कारोबार के दौरान 10,910.90 अंक के दिवस के उच्चतम और 10,823.80 अंक के दिवस के निचले स्तर से होता हुआ यह गत दिवस की तुलना में 0.53 प्रतिशत की गिरावट में 10,831.40 अंक पर बंद हुआ। निफ्टी की 50 में से 30 कंपनियां गिरावट में और 20 तेजी में रहीं।

दिग्गज कंपनियों की तुलना में छोटी और मझोली कंपनियों में बिकवाली का दबाव हल्का कम रहा। बीएसई का मिडकैप 0.06 प्रतिशत यानी 8.91 अंक टूटकर 14,108.64 अंक पर और स्मॉलकैप 0.43 प्रतिशत यानी 58.26 अंक फिसलकर 13,392.21 अंक पर बंद हुआ। बीएसई में कुल 2,671 कंपनियों के शेयरों में कारोबार हुआ, जिनमें 1,057 में तेजी और 1,476 में गिरावट रही, जबकि 138 कंपनियों के शेयर अपरिवर्तित बंद हुए।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

बंगाल में अवैध घुसपैठ पर मोदी सरकार सख्‍त, हाईलेवल कमेटी ऑन डेमोग्राफिक चेंज का गठन, अवैध बांग्लादेशियों में हड़कंप

चीन में बैठे सर्जन ने हैदराबाद में किया ऑपरेशन, क्या 5G और रोबोटिक्स बदल देंगे दुनिया की सर्जरी का भविष्य?

जैसलमेर में 500 गायों के शव मिलने से हड़कंप: सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद एक्शन

बलात्कारी बाबा, बार-बार पैरोल, क्या भारत में कानून सिर्फ आम लोगों के लिए है?

कचरे के साथ उड़ा दिए 8.70 करोड़! बैंक ने जब CCTV खंगाला, तो उड़ गए सबके होश

सभी देखें

नवीनतम

CBSE रिजल्ट विवाद : राहुल गांधी का मोदी सरकार पर बड़ा हमला, 18.5 लाख बच्चों का भविष्य दांव पर लगाने वाली कंपनी को ठेका क्यों दिया?

कॉकरोच से नहीं, NEET से लेकर CBSE तक के सिस्टम को खोखला कर चुके घुन से डरो

उत्‍तराखंड के CM धामी का खटीमा दौरा, क्षेत्रीय जनता से की मुलाकात, अधिकारियों को दिए निर्देश

आसमान से बरस रही आग! नौतपे के प्रचंड कहर के बीच पीएम मोदी ने दी बड़ी सलाह

आसाराम की मुश्किलें फिर बढ़ीं! हाई कोर्ट ने उम्रकैद की सजा रखी बरकरार, तुरंत सरेंडर करने का दिया आदेश

अगला लेख