Hanuman Chalisa

लगातार बिकवाली के दबाव में सेंसेक्‍स लुढ़का, निफ्टी भी गिरा

Webdunia
मंगलवार, 19 फ़रवरी 2019 (17:16 IST)
मुंबई। अधिकतर विदेशी बाजारों से मिले कमजोर संकेतों के बीच आईटी और टेक कंपनियों में हुई भारी बिकवाली के दबाव में मंगलवार को लगातार नौवें दिन गिरावट झेलता हुआ बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 145.83 अंक लुढ़ककर 35,352.61 अंक पर और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 36.60 अंक की गिरावट में 10,604.35 अंक पर बंद हुआ।

सेंसेक्स आज बढ़त के साथ 35,543.24 अंक पर खुला। कारोबार के दौरान यह 35,776.04 अंक के दिवस के उच्चतम और 35,287.16 अंक के निचले स्तर से होता हुआ गत दिवस की तुलना में 0.41 प्रतिशत की गिरावट में 35,352.61 अंक पर बंद हुआ। सेंसेक्स की 30 में से 17 कंपनियां गिरावट में और 13 तेजी में रहीं। टीसीएस, एनटीपीसी, इंडसइंड बैंक और इंफोसिस में सबसे अधिक बिकवाली देखी गई।

निफ्टी गिरावट के साथ 10,636.70 अंक पर खुला। कारोबार के दौरान यह 10,722.85 अंक के दिवस के उच्चतम और 10,585.65 अंक के निचले स्तर से होता हुआ गत दिवस की तुलना में 0.34 प्रतिशत की गिरावट में 10,604.35 अंक पर बंद हुआ। निफ्टी की 50 में से 25 कंपनियां तेजी में और 24 गिरावट में रहीं जबकि एक कंपनी के शेयरों का भाव अपरिवर्तित रहा।

दिग्गज कंपनियों के विपरीत छोटी और मझोली कंपनियों में निवेशकों का रुझान रहा जिससे बीएसई का मिडकैप 0.51 प्रतिशत यानी 71 अंक की तेजी के साथ 13,866.46 अंक पर और स्मॉलकैप 0.33 प्रतिशत यानी 43.16 अंक की बढ़त के साथ 13,161.74 अंक पर बंद हुआ।

बीएसई में कुल 2,673 कंपनियों के शेयरों में कारोबार हुआ, जिनमें 1,363 में तेजी और 1,186 में गिरावट रही जबकि 124 कंपनियों के शेयरों के भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Gold : इतना सस्ता हुआ सोना, क्या आगे और गिरेंगी कीमतें

ट्रंप का Abraham Accord आखिर क्या है? पाकिस्तान में क्यों मचा सियासी तूफान

HMD Vibe 2 5G : AI फीचर्स और 6000mAh बैटरी से मचाएगा धमाल मचाएगा सस्ता स्मार्टफोन

अवैध घुसपैठ पर कैसे काम करेगा हाईपावर्ड डेमोग्राफी मिशन, गृह मंत्री शाह के सीमाओं के 15 KM दायरे में जीरो टॉलरेंस के निर्देश

ट्रंप के जाल में फंसे मुनीर, लश्कर की खुली चेतावनी, पाकिस्तान में भड़क सकता है गृहयुद्ध

सभी देखें

नवीनतम

भारत के 5th Gen Fighter Jet AMCA प्रोजेक्ट को रफ्तार, मोदी सरकार ने निजी कंपनियों को भेजा टेंडर

Iran US peace : ईरान-अमेरिका शांति समझौते पर बड़ा विवाद, ट्रंप प्रशासन ने ईरानी मीडिया की रिपोर्ट को बताया फर्जी

Safety Tips : भीषण गर्मी में स्मार्टफोन बन सकता आग गोला! ओवरहीटिंग से बचाने के लिए अपनाएं ये आसान टिप्स

बालवाटिका से बदल रही यूपी में बुनियादी शिक्षा की तस्वीर

विजय ने PM मोदी से क्यों की मुलाकात, दोनों में आखिर क्या हुई बात, किस मुद्दे का तमिलनाडु के CM ने किया विरोध

अगला लेख