Hanuman Chalisa

लिवाली के दम पर सेंसेक्स उछला, बढ़त में रहा निफ्टी

Webdunia
मंगलवार, 19 मार्च 2019 (17:16 IST)
मुंबई। विदेशी बाजारों से मिले मिश्रित संकेतों के बीच दूरसंचार और ऊर्जा क्षेत्र की कंपनियों में हुई लिवाली के दम पर मंगलवार को घरेलू शेयर बाजार लगातार सातवें दिन हरे निशान में रहे। बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 268.40 अंक की तेजी के साथ 38,363.47 अंक पर और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 70.20 अंक की बढ़त के साथ 11,532.40 अंक पर बंद हुआ।

सेंसेक्स की शुरुआत आज मजबूती के साथ 38,218.59 अंक से हुई। कारोबार के दौरान 38,396.06 अंक के दिवस के उच्चतम और 38,078.23 अंक के दिवस के निचले स्तर से होता हुआ यह गत दिवस की तुलना में 0.70 प्रतिशत की तेजी के साथ 38,3563.47 अंक पर बंद हुआ।

निफ्टी भी तेजी के साथ 11,500.30 अंक पर खुला। कारोबार के दौरान 11,543.85 अंक के दिवस के उच्चतम और 11,451.25 अंक के दिवस के निचले स्तर से होता हुआ यह गत दिवस की अपेक्षा 0.61 प्रतिशत की तेजी के साथ 11,532.40 अंक पर बंद हुआ। निफ्टी की 50 में से 35 कंपनियां हरे निशान में और 15 लाल निशान में रहीं।
 
दिग्गज कंपनियों की अपेक्षा छोटी और मझोली कंपनियों में कम लिवाली रही। बीएसई का मिडकैप 0.52 प्रतिशत यानी 79.01 अंक की तेजी के साथ 15,200.06 अंक पर और स्मॉलकैप 0.37 प्रतिशत यानी 55.17 अंक की तेजी के साथ 14,873.36 अंक पर बंद हुआ। बीएसई में कुल 2,876 कंपनियों के शेयरों में कारोबार हुआ, जिनमें से 1,411 में तेजी और 1,295 में गिरावट रही जबकि 170 कंपनियों के शेयरों के भाव अपरिवर्तित रहे।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Gold : इतना सस्ता हुआ सोना, क्या आगे और गिरेंगी कीमतें

ट्रंप का Abraham Accord आखिर क्या है? पाकिस्तान में क्यों मचा सियासी तूफान

HMD Vibe 2 5G : AI फीचर्स और 6000mAh बैटरी से मचाएगा धमाल मचाएगा सस्ता स्मार्टफोन

अवैध घुसपैठ पर कैसे काम करेगा हाईपावर्ड डेमोग्राफी मिशन, गृह मंत्री शाह के सीमाओं के 15 KM दायरे में जीरो टॉलरेंस के निर्देश

ट्रंप के जाल में फंसे मुनीर, लश्कर की खुली चेतावनी, पाकिस्तान में भड़क सकता है गृहयुद्ध

सभी देखें

नवीनतम

भारत के 5th Gen Fighter Jet AMCA प्रोजेक्ट को रफ्तार, मोदी सरकार ने निजी कंपनियों को भेजा टेंडर

इंडिगो-एयर इंडिया ने रद्द कीं सैकड़ों उड़ानें, मारुति और हुंडई की कारें भी जून से होंगी महंगी!

BJP का 4 राज्यों में बड़ा बदलाव, दिल्ली की कमान हर्ष मल्होत्रा को, हरियाणा में पहली बार महिला अध्यक्ष

गुजरात सरकार की किसानों को बड़ी सौगात: अब 300 रुपए प्रति मीटर तार फेंसिंग सहायता

गुजरात सचिवालय में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 36 सेक्शन अधिकारियों के तबादले, 81 DySO को प्रमोशन

अगला लेख