Hanuman Chalisa

जोरदार लिवाली से सेंसेक्स उछला, निफ्टी भी चढ़ा

Webdunia
मंगलवार, 2 अप्रैल 2019 (17:13 IST)
मुंबई। अधिकतर विदेशी बाजारों से मिले मजबूत संकेतों के बीच टाटा मोटर्स और भारती एयरटेल जैसी दिग्गज कंपनियों में हुई जोरदार लिवाली के दम पर मंगलवार को बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 184.78 अंक की बढ़त में 39,000 अंक के आंकड़े के पार 39,056.65 अंक पर और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 44.05 अंक की तेजी के साथ 11,713.20 अंक पर बंद हुआ।

सेंसेक्स की शुरुआत आज तेजी के साथ 38,988.37 अंक से हुई। कारोबार के दौरान 39,121.69 अंक के दिवस के उच्चतम और 38,846.96 अंक के दिवस के निचले स्तर से होता हुआ सेंसेक्स गत दिवस की अपेक्षा 1.12 प्रतिशत की छलांग लगाकर 39,056.65 अंक पर बंद हुआ।

एक तरफ सेंसेक्स में जहां टाटा मोटर्स के शेयरों की लिवाली के कारण तेजी रही, दूसरी तरफ मार्च में देश के विनिर्माण क्षेत्र की रफ्तार धीमी पड़ने और इसके छह माह के निचले स्तर पर आने की खबर का दबाव भी रहा। जगुआर लैंड रोवर ने गत शुक्रवार को यह उम्मीद जताई कि 31 मार्च को समाप्त गत वित्त वर्ष की आखिरी तिमाही में उसका प्रदर्शन पहले की अपेक्षा बेहतर रहेगा जिससे टाटा मोटर्स के शेयरों में सर्वाधिक 8.36 प्रतिशत की तेजी रही।

सेंसेक्स की 30 में से 17 कंपनियां हरे निशान में और 12 लाल निशान में रहीं जबकि एनटीपीसी के शेयरों के दाम अपरिवर्तित रहे। निफ्टी भी बढ़त में 11,711.55 अंक पर खुला। कारोबार के दौरान 11,729.35 अंक के दिवस के उच्चतम और 11,655.85 अंक के दिवस के निचले स्तर से होता हुआ यह गत दिवस की तुलना में 0.38 प्रतिशत की तेजी में 11,713.20 अंक पर बंद हुआ।

निफ्टी की 50 में से 27 कंपनियां गिरावट में और 23 तेजी में रहीं। दिग्गज कंपनियों के विपरीत छोटी और मंझोली कंपनियों में बिकवाली रही। बीएसई का मिडकैप 0.04 प्रतिशत यानी 6.37 अंक की गिरावट में 15,553.75 अंक पर और स्मॉलकैप 0.18 प्रतिशत यानी 27.56 अंक की गिरावट में 15,116.84 अंक पर बंद हुआ। बीएसई में कुल 2,716 कंपनियों के शेयरों में कारोबार हुआ जिनमें 1,343 में गिरावट और 1,207 में तेजी रही जबकि 166 कंपनियों के शेयरों के दाम अपरिवर्तित रहे।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

क्या जेलेंस्की ने मेलोनी को होठों पर किस करने की कोशिश की? (वीडियो)

अब स्मार्टफोन की तरह अपडेट होगा आपका Electric Scooter! OTA अपडेट से बढ़ सकती है रेंज और परफॉर्मेंस

Bajaj Chetak और TVS की छुट्टी करेगा Ather EL01! ₹1 लाख से कम में टचस्क्रीन डिस्प्ले और वॉइस कमांड जैसे प्रीमियम फीचर्स

मोदी-ट्रंप मुलाकात से पहले अमेरिका का बड़ा फैसला: सैन्य कमांड से हटा 'इंडो' शब्द, फिर हुआ 'US पैसिफिक कमांड'

WhatsApp पर CEO बनकर ठग ने उड़ाए 10.40 करोड़ रुपए, 63 ट्रांजेक्शन में कंपनी को लगाया बड़ा चूना

सभी देखें

नवीनतम

MP IAS Transfer: 29 IAS अधिकारियों के तबादले, कर्मवीर शर्मा बने भोपाल के नए संभागायुक्त

CM मोहन यादव की बड़ी घोषणा: स्कूलों में पढ़ाई जाएगी महाराणा प्रताप की जीवनी, भोपाल में बनेगा ‘वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप लोक’

G7 Summit में Donald Trump का बड़ा बयान- अगर भारत पर हमला हुआ तो अमेरिका मदद के लिए खड़ा होगा

कोटा में राहुल गांधी बोले- शिक्षा प्रणाली बच्चों पर डालती है दबाव, युवाओं को सिर्फ 5 करियर विकल्प क्यों दिखाए जाते हैं?

डायट के 3,346 पदों का स्थायीकरण, शिक्षा सुधारों को स्थायी आधार दे रही योगी सरकार

अगला लेख