Hanuman Chalisa

तेजी पर लगा ब्रेक, कमजोर मानसून के पूर्वानुमान से सेंसेक्‍स लुढ़का

Webdunia
बुधवार, 3 अप्रैल 2019 (17:05 IST)
मुंबई। कच्चे तेल की कीमतों में तेजी और इस साल मानसून के कमजोर रहने के पूर्वानुमान से घरेलू शेयर बाजार की चार दिन की तेजी पर ब्रेक लगा गया और बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स नए उच्चतम स्तर को छूने के बाद 39 हजार अंक से नीचे लुढ़क गया।

सेंसेक्स 110.40 अंक की बढ़त में 39,167.05 अंक पर खुला। गिरावट में जाने से पहले यह पहली बार 39,200 अंक के ऊपर पहुंचा और 39,270.14 अंक के दिवस के उच्चतम स्तर को छूने में कामयाब रहा, लेकिन मौसम पूर्वानुमान सेवा प्रदाता निजी कंपनी स्काईमैट के मानसून कमजोर रहने की भविष्यवाणी के बाद इसका ग्राफ अचानक नीचे आया। आखिरी एक घंटे में हुई बिकवाली से सेंसेक्स 38,826.56 अंक के दिवस के निचले स्तर तक उतर गया। अंतत: यह गत दिवस के मुकाबले 179.53 अंक यानी 0.46 प्रतिशत नीचे 38,877.12 अंक पर बंद हुआ।

स्काईमैट ने कहा है कि वर्ष 2019 में मानसूनी बारिश औसत से सात प्रतिशत कम रह सकती है। इससे बाजार पर दबाव पड़ा। पिछले साल यह औसत से नौ प्रतिशत कम रही थी।

बाजार में बिकवाली चौतरफा रही। सेंसेक्स की 30 में से 23 कंपनियां गिरावट में बंद हुईं। बैंकों के साथ तेल एवं गैस तथा ऊर्जा क्षेत्र की कंपनियों के शेयर भी लाल निशान में रहे। कच्चे तेल की कीमत में तेजी का असर इन कंपनियों पर देखा गया।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 22.10 अंक की बढ़त में 11,735.30 अंक पर खुला और शुरुआती कारोबार में ही 11,761 अंक के अब तक के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया। बाद में बिकवाली के दबाव में 11,629.15 अंक के दिवस के निचले स्तर से होता हुआ यह गत दिवस के मुकाबले 69.25 अंक यानी 0.59 प्रतिशत फिसलकर 11,643.95 अंक पर रहा। इसकी 50 में से 39 कंपनियां लाल निशान में और शेष 11 हरे निशान में रहीं।

मझौली और छोटी कंपनियों पर भी दबाव रहा। बीएसई का मिडकैप 0.77 प्रतिशत लुढ़ककर 15,434.09 अंक पर और स्मॉलकैप 0.87 प्रतिशत टूटकर 14,985.55 अंक पर बंद हुआ। बीएसई में कुल 2,760 कंपनियों के शेयरों में कारोबार हुआ, जिनमें 1,605 में बिकवाली और 996 में लिवाली का जोर रहा, जबकि 159 कंपनियों के शेयर दिनभर के उतार-चढ़ाव के बाद अंतत: अपरिवर्तित रहे।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

इमैनुएल मैक्रों ने PM मोदी के साथ शेयर की AI वाली फोटो, कहा- 'जब दोस्त मिलते हैं'

Who is Neha Singh : नेहा सिंह कौन हैं, AI इम्पैक्ट समिट में 'रोबोडॉग' से चर्चाओं में, Galgotias University ने झाड़ा पल्ला

'यादव जी की लव स्टोरी' पर छिड़ा विवाद, संभल में जोरदार विरोध प्रदर्शन, जलाए गए फिल्म के पोस्टर

तीसरे विश्वयुद्ध की आहट? ईरान के साथ आए रूस-चीन, हॉर्मुज की खाड़ी में युद्धपोतों की तैनाती से मचा हड़कंप! शुरू किया घातक अभ्यास

Porn Star बनने की सनक में पति की घिनौनी करतूत, पत्नी का अश्लील वीडियो रिश्तेदारों को WhatsApp किया

सभी देखें

नवीनतम

इंदौर में महिला ने ले ली महापौर पुष्‍यमित्र भार्गव की क्‍लास, खरी- खरी सुनाकर कहा, आपकी पार्टी काम नहीं कर रही है

मिडिल ईस्ट में जंग के बादल: इस वीकेंड हमले की अटकलें, क्या है ट्रंप का प्लान

Weather Update : आज फिर बिगड़ेगा मौसम, इन राज्‍यों में बारिश का अलर्ट, जानें देशभर का मौसम

AI में भारत का उज्ज्वल भविष्य: पीएम मोदी बोले – नौकरियां घटेंगी नहीं, बढ़ेंगी

ऑस्ट्रेलिया में पाक हॉकी टीम की फजीहत? कप्तान बोले- होटल नहीं मिला, खिलाड़ियों ने मांजे बर्तन

अगला लेख