Hanuman Chalisa

बजट से पहले सेंसेक्स 40 हजार के करीब, सेंसेक्‍स और निफ्टी चढ़े

Webdunia
गुरुवार, 4 जुलाई 2019 (16:55 IST)
मुंबई। आम बजट से पहले मजबूत निवेश धारण के दम पर घरेलू शेयर बाजारों में लगातार चौथे दिन तेजी रही और गुरुवार को ये तीन सप्ताह से ज्यादा के उच्चतम स्तर पर पहुंच गए। बीएसई का सेंसेक्स 0.17 प्रतिशत यानी 68.81 अंक चढ़कर 39,908.06 अंक पर और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 30 अंक यानी 0.25 प्रतिशत की बढ़त में 11,946.75 अंक पर बंद हुआ।

बजट में उपभोग बढ़ाने और निवेश के अनुकूल माहौल तैयार करने के उपायों की उम्मीद में शेयर बाजार में आज पूरे दिन तेजी रही। सेंसेक्स 68.81 अंक चढ़कर 39,917.65 अंक पर खुला। कारोबार के दौरान बाजार में ज्यादा उतार-चढ़ाव नहीं देखा गया और सेंसेक्स का उच्चतम स्तर 39,979.10 अंक और निचला स्तर 39,858.33 अंक रहा।

अंतत: यह गत दिवस के मुकाबले 68.81 अंक ऊपर 39,908.06 अंक पर रहा जो 11 जून के बाद का उच्चतम बंद स्तर है। सेंसेक्स की 30 में से 20 कंपनियों के शेयर हरे निशान में और शेष 10 के लाल निशान में रहे। संसद में आज पेश आर्थिक सर्वेक्षण में पिछले पांच साल के मोदी सरकार के काम की तारीफ तो की गई है, लेकिन भविष्य की नीतियों पर ज्यादा प्रकाश नहीं डाला गया है। इसलिए बाजार पर इसका कोई खास प्रभाव नहीं पड़ा।

मझौली कंपनियां दबाव में रहीं, जबकि छोटी कंपनियों में भी कुछ तेजी देखी गई। बीएसई का मिडकैप 0.19 प्रतिशत फिसलकर 14,933.45 अंक पर आ गया जबकि स्मॉलकैप 0.12 फीसदी चढ़कर 14,337.04 अंक पर पहुंच गया। निफ्टी 12.05 अंक की बढ़त में 11,928.80 अंक पर खुला।

कारोबार के दौरान इसका दिवस का उच्चतम स्तर 11,969.25 अंक और निचला स्तर 11,923.65 अंक रहा। अंतत: यह गत दिवस की तुलना में 30 अंक ऊपर 11,946.75 अंक पर रहा। यह इसका भी 11 जून के बाद का उच्चतम स्तर है। निफ्टी की 31 कंपनियां बढ़त में और शेष 11 नुकसान में रहीं। बीएसई में कुल 2,619 कंपनियों के शेयरों में कारोबार हुआ। इनमें 1,245 बढ़त में और 1,201 गिरावट में रहे जबकि अन्य 173 कंपनियों के शेयर दिनभर के उतार-चढ़ाव के बाद अंतत: अपरिवर्तित रहे।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

बरेली में आंधी का खौफनाक मंजर! टीनशेड के साथ 50 फीट हवा में उड़े नन्हे मियां, हाथ-पैर टूटे

CM बनते ही शुभेन्दु अधिकारी का एक्शन, खुले में नहीं कटेंगे पशु, नहीं माना आदेश तो जाना पड़ेगा जेल

Vivo X300 Ultra और X300 FE की भारत में बिक्री शुरू, 200MP कैमरा और ZEISS लेंस के साथ मिल रहे बड़े ऑफर्स

क्या ताइवान पर टकराएंगे चीन और अमेरिका? जिनपिंग ने राष्ट्रपति ट्रंप को दी सीधी चेतावनी

ईरान में अमेरिका की ‘शह और मात’ भारत के लिए क्या मायने रखती है?

सभी देखें

नवीनतम

पश्चिम एशिया संकट से निपटने के लिए निभानी होगी सामूहिक जिम्मेदारी : CM योगी

बीजेपी नेता पर भारी पड़ा सैकड़ों गाड़ियों का काफिला, पार्टी ने जिला अध्यक्ष पद से की छुट्टी

ओमान तट के पास भारतीय झंडे वाले जहाज 'हाजी अली' पर मिसाइल अटैक, भारत ने कहा- बर्दाश्त नहीं, दी कड़ी चेतावनी

देवास हादसा:सीएम डॉ. मोहन यादव ने जताया शोक, मृतकों के परिजनों के लिए 4-4 लाख की आर्थिक सहायता की घोषणा

अगला लेख