Hanuman Chalisa

गिरावट से उबरा बाजार, सेंसेक्स 228 अंक और निफ्टी 88 अंक चढ़ा

Webdunia
शुक्रवार, 23 अगस्त 2019 (17:16 IST)
मुंबई। वैश्विक स्तर से मिले सकारात्मक संकेतों के साथ ही घरेलू स्तर पर धातु, तेल एवं गैस और एनर्जी समूह की कंपनियों में लिवाली के बल पर शुक्रवार को शेयर बाजार 4 दिनों की गिरावट से उबरकर बढ़त बनाने में कामयाब रहा।

बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 228.23 अंक बढ़कर 36701.16 अंक पर और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 88 अंक बढ़कर 10829.35 अंक पर रहा। इस दौरान छोटी और मझौली कंपनियों में भी लिवाली हुई, जिससे बीएसई का मिडकैप 0.93 प्रतिशत बढ़कर 13202.08 अंक पर और स्मॉलकैप 0.55 प्रतिशत चढ़कर 12186.11 अंक पर रहा।

बीएसई में कुल 2584 कंपनियों में कारोबार हुआ, जिसमें 1322 बढ़त में और 1128 गिरावट में रहे, जबकि 134 में कोई बदलाव नहीं हुआ। बीएसई में एफएमसीजी 0.83 प्रतिशत, बैंक 0.31 प्रतिशत और सीडी 0.19 प्रतिशत की गिरावट में रहे। इसके बाद सभी समूह बढ़त में रहे, जिसमें धातु 3.95 प्रतिशत, तेल एवं गैस 3.35 प्रतिशत, एनर्जी 2.74 प्रतिशत और बेसिक मटेरियल्स 2.05 प्रतिशत प्रमुखता से शामिल हैं।

वैश्विक स्तर पर अधिकांश प्रमुख शेयर बाजार हरे निशान में रहे। ब्रिटेन का एफटीएसई 0.73 प्रतिशत, जर्मनी का डैक्स 0.37 प्रतिशत, जापान का निक्की 0.40 प्रतिशत, हांगकांग का हैंगसेंग 0.50 प्रतिशत और चीन का शंघाई कंपोजिट 0.49 प्रतिशत शामिल है। वहीं दक्षिण कोरिया का कोस्पी 0.14 प्रतिशत उतर गया।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Gold : इतना सस्ता हुआ सोना, क्या आगे और गिरेंगी कीमतें

ट्रंप का Abraham Accord आखिर क्या है? पाकिस्तान में क्यों मचा सियासी तूफान

HMD Vibe 2 5G : AI फीचर्स और 6000mAh बैटरी से मचाएगा धमाल मचाएगा सस्ता स्मार्टफोन

अवैध घुसपैठ पर कैसे काम करेगा हाईपावर्ड डेमोग्राफी मिशन, गृह मंत्री शाह के सीमाओं के 15 KM दायरे में जीरो टॉलरेंस के निर्देश

ट्रंप के जाल में फंसे मुनीर, लश्कर की खुली चेतावनी, पाकिस्तान में भड़क सकता है गृहयुद्ध

सभी देखें

नवीनतम

यूएस-ईरान तनाव: 'समझौता नहीं हुआ तो सैन्य कार्रवाई', राष्ट्रपति ट्रंप की कैबिनेट बैठक में बड़ी चेतावनी

Top News 28 May: अमेरिका का ईरान पर दूसरा बड़ा हमला; पूर्व जज गिरिबाला सिंह की जमानत रद्द, IPL में RR की जीत

भारत के 5th Gen Fighter Jet AMCA प्रोजेक्ट को रफ्तार, मोदी सरकार ने निजी कंपनियों को भेजा टेंडर

Iran US peace : ईरान-अमेरिका शांति समझौते पर बड़ा विवाद, ट्रंप प्रशासन ने ईरानी मीडिया की रिपोर्ट को बताया फर्जी

Safety Tips : भीषण गर्मी में स्मार्टफोन बन सकता आग गोला! ओवरहीटिंग से बचाने के लिए अपनाएं ये आसान टिप्स

अगला लेख