Hanuman Chalisa

तेल में उबाल से शेयर बाजार 7 महीने के निचले स्तर पर

Webdunia
गुरुवार, 19 सितम्बर 2019 (17:39 IST)
मुंबई। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उछाल से घरेलू शेयर बाजारों में गुरुवार को चौतरफा बिकवाली देखी गई और बीएसई का सेंसेक्स 470.41 अंक यानी 1.29 प्रतिशत टूटकर 1 मार्च के बाद के निचले स्तर 36,093.47 अंक पर आ गया। कारोबार के दौरान एक समय सेंसेक्स 36 हजार अंक के मनोवैज्ञानिक स्तर से नीचे उतर गया था। पिछले साढ़े 6 महीने में यह पहला मौका है जब सूचकांक 36 हजार से नीचे उतरा है।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 135.85 अंक यानी 1.25 प्रतिशत की गिरावट में 10,704.80 अंक पर आ गया जो 19 फरवरी के बाद का इसका निचला स्तर है। मझौली और छोटी कंपनियों पर भी दबाव रहा। बीएसई का मिडकैप 1.15 प्रतिशत लुढ़ककर 13,285.34 अंक पर और स्मॉलकैप 1.48 प्रतिशत टूटकर 12,703.27 अंक पर बंद हुआ।

बिकवाली का जोर इस प्रकार रहा कि बीएसई में जिन 2,628 कंपनियों के शेयरों में कारोबार हुआ उनमें 1,790 के शेयर गिरावट में और 722 के बढ़त में बंद हुए जबकि 116 कंपनियों के शेयर दिनभर के उतार-चढ़ाव के बाद अंतत: अपरिवर्तित बंद हुए। सेंसेक्स की कंपनियों येस बैंक के शेयर सबसे ज्यादा 15.52 प्रतिशत टूटे, जबकि टाटा मोटर्स में 1.97 फीसदी की तेजी रही।

सऊदी अरब की सरकारी तेल कंपनी सऊदी अरामको के 2 संयंत्रों पर हुए ड्रोन हमले के बाद उसके तेल भंडार में गिरावट की आशंका से कच्चे तेल के दाम आज 3 प्रतिशत तक बढ़ गए। इससे ऊर्जा और तेल एवं गैस समूहों की कंपनियों पर सबसे ज्यादा दबाव रहा। बैंकिंग, धातु, रियलिटी और बुनियादी वस्तुओं के सूचकांक भी डेढ़ फीसदी से अधिक टूटे।

विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) के भारतीय पूंजी बाजार से पैसा निकालने से भी घरेलू शेयर बाजार पर दबाव बढ़ा। एफपीआई ने आज 13.07 करोड़ डॉलर के शेयरों की बिकवाली की। सेंसेक्स 50.05 अंक की बढ़त में 36,613.93 अंक पर खुला और यही इसका दिवस का उच्चतम स्तर रहा। खुलते ही यह लाल निशान में चला गया। धीरे-धीरे इसकी गिरावट और बढ़ती गई।

कारोबार की समाप्ति से पहले 35,987.80 अंक के दिवस के निचले स्तर से होता हुआ यह गत दिवस की तुलना में 470.41 अंक नीचे 36,093.47 अंक पर बंद हुआ। सेंसेक्स की 30 में से 26 कंपनियों के शेयर लाल निशान में और शेष चार के हरे निशान में रहे।

निफ्टी 4.55 अंक की तेजी के साथ 10,845.20 अंक पर खुला और खुलते ही लाल निशान में चला गया। लगातार लुढ़कता हुआ यह 10,670.25 अंक तक उतर गया। अंतत: गत दिवस के मुकाबले 135.85 अंक टूटकर 10,704.80 अंक पर रहा। निफ्टी की 50 में से 43 कंपनियों के शेयर गिरावट में और 7 कंपनियों के बढ़त में रहे।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

किस मामले को लेकर बौखलाया चीन, भारत से कहा- बीच में मत पड़ो, यह हमारा मामला

'महंगाई मैन' का फिर हमला, राहुल गांधी का पेट्रोल मूल्यवृद्धि के बाद मोदी पर तीखा तंज

पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतों पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का बयान, कब तक मिलेगी राहत

मासूम की चीखों पर 'बेशर्म' मुस्कुराहट, 10 साल की बच्ची का यौन उत्पीड़न, हत्या के बाद मंत्री और पुलिस अधिकारियों के व्यवहार पर भड़के लोग

जस्टिस स्वर्णकांता ने किया बहिष्कार तो माने अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया ने भी की हां

सभी देखें

नवीनतम

राम रहीम फिर जेल से बाहर, जानिए कब कब जेल से बाहर आया डेरा प्रमुख

योगी सरकार का बड़ा रिकॉर्ड, यूपी में बने 19 हजार से ज्यादा अमृत सरोवर, ग्रामीण रोजगार को मिला बढ़ावा

सीजफायर के बीच फिर भड़का युद्ध! अमेरिकी सेना ने ईरान की मिसाइल साइट और नौकाएं कीं तबाह

पेट्रोल-डीजल के बाद अब CNG का झटका: दिल्ली-NCR में 11 दिन में 4 बार बढ़े दाम, जानें आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर

Top News: दिल्ली-NCR में फिर बढ़े CNG के दाम; अमेरिका ने ईरानी नौकाओं को किया तबाह, क्वाड बैठक आज

अगला लेख