Festival Posters

सेंसेक्स ने बनाया नया रिकॉर्ड, निफ्टी 4 माह बाद 12 हजारी

Webdunia
गुरुवार, 7 नवंबर 2019 (17:21 IST)
मुंबई। विदेशों से मिले सकारात्मक संकेतों और रियलिटी क्षेत्र को गति देने के लिए किए गए उपायों के दम पर घरेलू शेयर बाजार में गुरुवार को लगातार दूसरे दिन तेजी रही और बीएसई का सेंसेक्स ऐतिहासिक स्तर तक चढ़ने के बाद नए रिकॉर्ड स्तर पर बंद हुआ।

सेंसेक्स 183.96 अंक यानी 0.45 प्रतिशत चढ़कर 40,653.74 अंक के रिकॉर्ड स्तर पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह 40,688.27 अंक के ऐतिहासिक स्तर तक चढ़ गया था। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 46.00 अंक यानी 0.38 फीसदी की बढ़त में 12,012.05 अंक पर बंद हुआ जो इस साल 4 जून के बाद का उच्चतम स्तर है।

गत 24 अक्टूबर के बाद 10 कारोबारी सत्रों में से इस सप्ताह 5 नवंबर की गिरावट को छोड़कर शेष 9 दिन सेंसेक्स और निफ्टी हरे निशान में बंद हुआ है। मझौली और छोटी कंपनियों में भी निवेशकों ने लिवाली की। बीएसई का मिडकैप 0.69 प्रतिशत चढ़कर 14,848.19 अंक और स्मॉलकैप 0.54 प्रतिशत की बढ़त में 13,546.03 अंक पर पहुंच गया।

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 1,600 से ज्यादा आवासीय परियोजनाओं में अटके पड़े 4.58 लाख मकानों का निर्माण पूरा करने के लिए 25,000 करोड़ रुपए की आरंभिक राशि के साथ एक विशेष कोष के गठन को मंजूरी दी। इससे शेयर बाजार में कुल मिलाकर निवेश धारणा सकारात्मक रही।

ऊर्जा और धातु समूहों में करीब एक प्रतिशत की बढ़त रही। रियलिटी और टिकाऊ उपभोक्ता उत्पाद समूहों के सूचकांक लगभग पौने एक फीसदी चढ़े। सेंसेक्स की कंपनियों में सनफार्मा के शेयरों में 3 प्रतिशत की बढ़त रही। एस बैंक में सवा 3 फीसदी की गिरावट रही। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

ईरान-इजराइल संकट, PM मोदी ने 48 घंटों में 8 देशों के प्रमुखों से की बात, किन मुद्दों पर हुई चर्चा

हरियाणा में होली पर शर्मनाक हरकत, हुड़दंगियों ने भैंस को पिलाई शराब, वायरल वीडियो पर भड़के पशुप्रेमी

Iran Attack On Gulf Countries : सऊदी अरब, UAE, कतर और बहरीन पर मिसाइलों और ड्रोनों की बरसात, गल्फ देश क्यों बने हुए हैं ईरान के दुश्मन

खामेनेई की हत्या पर 'चुप्पी' को लेकर बरसे सोनिया-राहुल, क्या PM मोदी हत्या का समर्थन करते हैं?', संसद में चर्चा की मांग

भारत के पास LPG, LNG की कमी नहीं, आखिर क्या है भारत का प्लान B

सभी देखें

नवीनतम

युद्ध काल में होली के दिन महंगा हुआ सोना चांदी, जानिए क्या है आपके शहर में दाम?

महाराष्ट्र राज्यसभा चुनाव 2026: भाजपा ने रामदास अठावले और विनोद तावड़े को बनाया उम्मीदवार, जानें पूरी सूची

LIVE: देशभर में रंगोत्सव की धूम, जमकर मन रहा होली का त्योहार

सूरत में युवा नेता विक्रम सिंह शेखावत का हार्ट अटैक से निधन, फागोत्सव के दौरान बिगड़ी थी तबीयत

IRGC का स्‍ट्रेट ऑफ हार्मूज पर पूर्ण नियंत्रण, क्या 700 से ज्यादा तेल के जहाजों की मदद करेंगी अमेरिकी नौसेना

अगला लेख