Hanuman Chalisa

सेंसेक्स 199 अंक चढ़ा, निफ्टी 12100 की नई ऊंचाई पर

Webdunia
बुधवार, 27 नवंबर 2019 (17:24 IST)
मुंबई, बैंक, आईटी और वाहन कंपनियों के शेयरों में विदेशी निवेशकों की लिवाली से शेयर बाजार बुधवार को नई रिकॉर्ड ऊंचाई पर बंद हुए। वैश्विक बाजारों की सकारात्मक प्रवृत्ति से बाजार को मजबूती मिली। 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 199.31 अंक यानी 0.49 प्रतिशत की बढ़त के साथ 41020.61 की नई ऊंचाई पर बंद हुआ।

तीस शेयरों में से 24 लाभ में रहे। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 63 अंक यानी 0.52 प्रतिशत सुधरकर 12100.70 के नए रिकॉर्ड स्तर पर बंद हुआ। सेंसेक्स के शेयरों में एस बैंक सर्वाधिक लाभ में रहा। इसमें 7.65 प्रतिशत की तेजी रही।

उसके बाद क्रमश: एसबीआई (2.43 प्रतिशत) का स्थान रहा। इसके अलावा मारुति 2.38 प्रतिशत, सनफार्मा 1.87 प्रतिशत और एचयूएल 1.78 प्रतिशत मजबूत हुए। वहीं दूसरी तरफ एल एंड टी को सर्वाधिक नुकसान हुआ। कंपनी का शेयर 2.05 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुआ। आईसीआईसीआई बैंक, आईटीसी, टाटा स्टील, एनटीपीसी और एक्सिस बैंक भी नुकसान में रहे।

विश्लेषकों के अनुसार, वैश्विक बाजारों से मिले सकारात्मक रुख के बीच सतत विदेशी पूंजी प्रवाह से बाजार धारणा को बल मिला। अस्थाई आंकड़ों के अनुसार, विदेशी निवेशकों ने मंगलवार को शुद्ध रूप से 4677.75 करोड़ रुपए मूल्य के शेयर खरीदे।

कारोबारियों के अनुसार नवंबर महीने के वायदा एवं विकल्प खंड में सौदों के समाप्त होने से पहले की लिवाली से भी तेजी को बल मिला। एशिया के अन्य बाजारों में हांगकांग (चीन), तोक्यो (जापान) और सियोल (दक्षिण कोरिया) लाभ में रहे, जबकि शंघाई (चीन) में गिरावट रही। वहीं यूरोप के प्रमुख बाजारों में शुरुआती कारोबार में सकारात्मक रुख रहा।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

किस मामले को लेकर बौखलाया चीन, भारत से कहा- बीच में मत पड़ो, यह हमारा मामला

'महंगाई मैन' का फिर हमला, राहुल गांधी का पेट्रोल मूल्यवृद्धि के बाद मोदी पर तीखा तंज

पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतों पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का बयान, कब तक मिलेगी राहत

मासूम की चीखों पर 'बेशर्म' मुस्कुराहट, 10 साल की बच्ची का यौन उत्पीड़न, हत्या के बाद मंत्री और पुलिस अधिकारियों के व्यवहार पर भड़के लोग

जस्टिस स्वर्णकांता ने किया बहिष्कार तो माने अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया ने भी की हां

सभी देखें

नवीनतम

Petrol Diesel Crisis : क्या देश में बढ़ रहा ईंधन संकट? सरकार ने बताया- देश में कितने दिनों का स्टॉक मौजूद

Padma awards 2026 : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 66 हस्तियों को किया सम्मानित, धर्मेंद्र को मिला पद्म विभूषण, सम्मान लेते हुए भावुक हुईं हेमा मालिनी

Donald Trump : क्या ईरान से समझौता कर पाएंगे डोनाल्ड ट्रंप, बराक ओबामा को क्यों किया याद

NEET paper leak : डॉक्टर बनने का सपना बना बोझ? 12 दिनों में 5 स्टूडेंट्स ने दी जान, सिर्फ जांच और गिरफ्‍तारियां, जिम्मेदार मौन

यूपी के इतिहास में इस समय सबसे ज्यादा बिजली सप्लाई, पीक डिमांड आपूर्ति में योगी सरकार अव्वल

अगला लेख