shiv chalisa

सेंसेक्स 199 अंक मजबूत, रिलायंस का शेयर 3% से अधिक चढ़ा

Webdunia
शुक्रवार, 8 मई 2020 (17:15 IST)
मुंबई। रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर में बढ़त तथा सकारात्मक वैश्विक रुख से शुक्रवार को बीएसई सेंसेक्स 199 अंक चढ़ गया। बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स दिन में कारोबार के दौरान एक समय 645.13 अंक तक ऊंचा चला गया था। हालांकि बाद में उसने अपना अधिकांश लाभ गंवा दिया। अंत में यह 199.32 अंक या 0.63 प्रतिशत की बढ़त के साथ 31,642.70 अंक पर बंद हुआ।

इसी तरह एनएसई का निफ्टी 52.45 अंक या 0.57 प्रतिशत की बढ़त के साथ 9,251.50 अंक पर बंद हुआ।सेंसेक्स की कंपनियों में हिंदुस्तान यूनिलीवर के शेयर में सबसे अधिक चार प्रतिशत से अधिक का लाभ रहा। नेस्ले इंडिया, टेक महिंद्रा और सनफार्मा के शेयरों में भी बढ़त रही।

सेंसेक्स की बढ़त में सबसे अधिक योगदान रिलायंस इंडस्ट्रीज का रहा। कंपनी ने घोषणा की है कि अमेरिका की निजी इक्विटी कंपनी विस्टा इक्विटी पार्टनर्स उसके जियो प्लेटफॉर्म में 2.32 प्रतिशत हिस्सेदारी 11,367 करोड़ रुपए में खरीदेगी। इससे रिलायंस का शेयर तीन प्रतिशत से अधिक उछल गया।

वहीं दूसरी ओर एनटीपीसी, महिंद्रा एंड महिंद्रा, एक्सिस बैंक और इंडसइंड बैंक के शेयरों में गिरावट आई। शेयर बाजारों के अस्थायी आंकड़ों के अनुसार विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने गुरुवार को 19,056.49 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे।

अन्य एशियाई बाजारों में चीन का शंघाई कंपोजिट, हांगकांग का हैंगसेंग, दक्षिण कोरिया का कोस्पी और जापान का निक्की उल्लेखनीय लाभ के साथ बंद हुए। शुरुआती कारोबार में यूरोपीय बाजार भी लाभ में थे। वैश्विक स्तर पर कोरोना वायरस संक्रमित लोगों की संख्या 38.46 लाख पर पहुंच गई है।

अब तक इस महामारी से 2.69 लाख लोगों की जान गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, भारत में कोविड-19 महामारी 1,886 लोगों की जान ले चुकी है। इस महामारी से संक्रमित लोगों का आंकड़ा 56,342 पर पहुंच गया है।

इस बीच, अंतरराष्ट्रीय बेंचमार्क ब्रेंट कच्चा तेल वायदा 1.73 प्रतिशत की बढ़त के साथ 29.97 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। अंतर बैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 18 पैसे की बढ़त के साथ 75.54 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

इमैनुएल मैक्रों ने PM मोदी के साथ शेयर की AI वाली फोटो, कहा- 'जब दोस्त मिलते हैं'

Who is Neha Singh : नेहा सिंह कौन हैं, AI इम्पैक्ट समिट में 'रोबोडॉग' से चर्चाओं में, Galgotias University ने झाड़ा पल्ला

'यादव जी की लव स्टोरी' पर छिड़ा विवाद, संभल में जोरदार विरोध प्रदर्शन, जलाए गए फिल्म के पोस्टर

तीसरे विश्वयुद्ध की आहट? ईरान के साथ आए रूस-चीन, हॉर्मुज की खाड़ी में युद्धपोतों की तैनाती से मचा हड़कंप! शुरू किया घातक अभ्यास

Porn Star बनने की सनक में पति की घिनौनी करतूत, पत्नी का अश्लील वीडियो रिश्तेदारों को WhatsApp किया

सभी देखें

नवीनतम

लखनऊ में CM योगी-भागवत में 40 मिनट की मुलाकात, 2027 के विधानसभा चुनाव पर चर्चा को लेकर कयास

इमैनुएल मैक्रों ने PM मोदी के साथ शेयर की AI वाली फोटो, कहा- 'जब दोस्त मिलते हैं'

योगी सरकार की नीतियों से किसानों को मिली मुनाफे की राह, खेत तालाब योजना ने बदली तकदीर

आगरा किले में गूंजेगी छत्रपति शिवाजी की शौर्य गाथा, जयंती पर चौथी बार भव्य आयोजन

उत्तराखंड ने रचा इतिहास! सौर ऊर्जा स्थापना में 1 गीगावाट का आंकड़ा पार

अगला लेख