Hanuman Chalisa

शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 151 अंक चढ़ा, निफ्टी 13300 के पार

Webdunia
सोमवार, 7 दिसंबर 2020 (11:17 IST)
मुंबई। आईसीआईसीआई बैंक, आईटीसी और हिंदुस्तान यूनिलीवर के शेयरों में तेजी से सोमवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 151 अंक चढ़ गया। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 13,300 अंक के स्तर को पार कर गया।

बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 45,245.30 अंक के रिकॉर्ड स्तर को छूने के बाद कुछ नीचे आया। बाद में यह 150.78 अंक या 0.33 प्रतिशत की बढ़त के साथ 45,230.33 अंक पर कारोबार कर रह था।

इसी तरह निफ्टी भी 48.35 अंक या 0.36 प्रतिशत की बढ़त के साथ 13,306.90 अंक पर कारोबार कर रहा था। एक समय निफ्टी भी 13,310.85 अंक के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंचा था। सेंसेक्स की कंपनियों में ओएनजीसी का शेयर सबसे अधिक करीब दो प्रतिशत चढ़ गया।

आईटीसी, आईसीआईसीआई बैंक, भारती एयरटेल, हिंदुस्तान यूनिलीवर, अल्ट्राटेक सीमेंट और एशियन पेंट्स के शेयर भी लाभ में थे। वहीं दूसरी ओर एचडीएफसी बैंक, टाइटन, कोटक बैंक, एचसीएल टेक और टीसीएस के शेयर नुकसान में थे।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

अभिषेक बनर्जी पर हमले के बाद गरमाई राजनीति, शुभेंदु सरकार पर भड़के ममता और विपक्षी, आरोपों पर क्‍या बोली भाजपा?

दिल्ली पुलिस को बड़ी सफलता, आतंकी साजिश का भंडाफोड़, ISI के 9 एजेंट गिरफ्तार, हथियार और विस्फोटक बरामद

बिहार में बंगले पर बवाल, राबड़ी बोलीं- बुला लो फोर्स नहीं करेंगे बंगला खाली

45°C तापमान होगा न्यू नॉर्मल? UN की रिपोर्ट ने क्यों बढ़ाई दुनिया, खासकर भारत की टेंशन

'त्याग' के बदले पूर्व CM सिद्धारमैया ने कांग्रेस हाईकमान से क्या मांग लिया?

सभी देखें

नवीनतम

हमलों को लेकर राहुल गांधी ने ममता बनर्जी को लगाया फोन, अभिषेक ने क्‍यों जताया आभार, जानिए क्‍या हुई बात?

प्रेमिका से मिलने के लिए LOC की पार, POK का युवक कश्मीर में गिरफ्तार, सुरक्षा एजेंसियां सतर्क

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने खोला पिटारा, शाजापुर को दी 388 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात

पश्चिम बंगाल में सोमवार को होगा मंत्रिमंडल का विस्‍तार, शुभेंदु सरकार के 35 मंत्री लेंगे शपथ, नए चेहरों को मिल सकती है बड़ी जिम्‍मेदारी

पश्चिम बंगाल में सियासी घमासान, TMC सांसद कल्याण बनर्जी पर हमला, काले झंडे और 'चोर' के नारों से बढ़ा तनाव

अगला लेख