Hanuman Chalisa

शेयर बाजारों में 3 दिन की तेजी पर लगा ब्रेक, सेंसेक्स 487 अंक टूटा

Webdunia
शुक्रवार, 12 मार्च 2021 (19:12 IST)
मुंबई। शेयर बाजारों में शुक्रवार को 3 कारोबारी सत्रों से जारी तेजी का सिलसिला थम गया और सेंसेक्स 487 अंक टूट गया। कमजोर वैश्विक रुख के बीच निवेशकों ने रिलायंस इंडस्ट्रीज, बैंकों और वाहन कंपनियों के शेयरों में बिकवाली की, जिससे बाजार नीचे आ गया।

बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स दिन में कारोबार के दौरान कुल मिलाकर 1,283 अंक घट-बढ़ के बाद अंत में 487.43 अंक या 0.95 प्रतिशत के नुकसान से 50,792.08 अंक पर बंद हुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 143.85 अंक या 0.95 प्रतिशत के नुकसान से 15,030.95 अंक पर आ गया।

सेंसेक्स की कंपनियों में बजाज ऑटो का शेयर सबसे अधिक 3.10 प्रतिशत टूट गया। मारुति, आईसीआईसीआई बैंक, सनफार्मा, रिलायंस इंडस्ट्रीज और अल्ट्राटेक सीमेंट के शेयर भी नुकसान में रहे। वहीं दूसरी ओर पावरग्रिड, ओएनजीसी, टाइटन और इन्फोसिस के शेयर 2.28 प्रतिशत तक चढ़ गए।

कम कारोबारी सत्रों वाले सप्ताह में सेंसेक्स साप्ताहिक आधार पर 386.76 अंक या 0.78 प्रतिशत चढ़ा। वहीं निफ्टी में 92.85 अंक या 0.62 प्रतिशत का लाभ रहा। रिलायंस सिक्योरिटीज के प्रमुख रणनीति विनोद मोदी ने कहा कि सकारात्मक वैश्विक रुख से बाजार बढ़त के साथ खुले, लेकिन वित्तीय और वाहन कंपनियों के शेयरों में बिकवाली दबाव से अंत में घरेलू बाजार बड़ी गिरावट के साथ बंद हुए।

उन्होंने कहा कि अमेरिका में 10 साल के बांड में निवेश पर प्राप्ति की दर बढ़कर 1.6 प्रतिशत हो गई है। इससे भी शेयरों को लेकर निवेशकों की धारणा प्रभावित हुई। बीएसई मिडकैप में 0.45 प्रतिशत और स्मॉलकैप में 0.14 प्रतिशत की गिरावट आई।

अन्य एशियाई बाजारों में चीन के शंघाई कम्पोजिट, दक्षिण कोरिया के कॉस्पी तथा जापान के निक्की में लाभ रहा। वहीं हांगकांग के हैंगसेंग में गिरावट आई। शुरुआती कारोबार में यूरोपीय बाजार नुकसान में थे।

इस बीच, वैश्विक बेंचमार्क ब्रेंट कच्चा तेल 0.09 प्रतिशत के नुकसान से 69.57 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था। इस बीच, अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 12 पैसे की बढ़त के साथ 72.79 प्रति डॉलर पर बंद हुआ।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Cockroach Janta Party ने क्यों बनाया नया इंस्टाग्राम अकाउंट, क्या बोले अभिजीत दिपके

Maruti : महंगी होंगी मारुति की कारें, 30 हजार रुपए तक बढ़ सकती है कीमत, 1 जून से बढ़ेंगे दाम

मैं जॉर्जिया हूं... जानिए कितनी संपत्ति है इटली की PM मेलोनी की?

भारत क्यों नहीं आना चाहते Cockroach Janata Party के संस्थापक अभिजीत दिपके, किस बात का सता रहा है डर

कौन है 'सीक्रेट किलर', जो भारत के दु‍श्मनों का बन रहा काल, 25 से ज्यादा आतंकियों को किया ढेर

सभी देखें

नवीनतम

इजराइल की चालाकी या अमेरिका की मजबूरी? ईरान के खिलाफ जंग में US के खत्म हुए आधुनिक मिसाइल इंटरसेप्टर!

भीषण गर्मी पर CM योगी अलर्ट, अस्पताल, बिजली और राहत व्यवस्था पर सख्त निगरानी के निर्देश

Top News 22 May: सुप्रीम कोर्ट पहुंचा भोजशाला विवाद; इजराइल को बचाने के चक्कर में खाली हुआ अमेरिका का मिसाइल भंडार

सुप्रीम कोर्ट पहुंचा भोजशाला विवाद, मुस्लिम पक्ष ने हाईकोर्ट के फैसले को दी चुनौती

बकरीद से पहले शुभेंदु सरकार के नोटिफिकेशन पर रोक लगाने से कलकत्ता हाईकोर्ट का इनकार, जानिए कोर्ट ने क्या कहा

अगला लेख