khatu shyam baba

नए साल में सेंसेक्स ने लगाई 929 अंक की छलांग, निफ्टी भी 272 अंक उछला

Webdunia
सोमवार, 3 जनवरी 2022 (20:02 IST)
मुंबई। घरेलू शेयर बाजारों में वर्ष 2022 की शुरुआत जोरदार रही। मानक सूचकांक बीएसई सेंसेक्स ने सोमवार को 900 अंक से अधिक की छलांग के साथ 59000 अंक के स्तर को फिर हासिल कर लिया। इसी प्रकार नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 271.65 अंक यानी 1.57 प्रतिशत की बढ़त के साथ 17,625.70 अंक पर बंद हुआ।

तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स कारोबार के दौरान बढ़त के साथ 59,266.39 अंक तक चला गया था। अंत में यह 929.40 अंक यानी 1.60 प्रतिशत मजबूत होकर 59,183.22 अंक पर बंद हुआ। इसी प्रकार नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 271.65 अंक यानी 1.57 प्रतिशत की बढ़त के साथ 17,625.70 अंक पर बंद हुआ।

सेंसेक्स के बेहतर प्रदर्शन करने वाले शेयरों में बजाज फाइनेंस, बजाज फिनसर्व, आईसीआईसीआई बैंक, एक्सिस बैंक, टाटा स्टील, इंडसइंड बैंक और एचडीएफसी बैंक शामिल हैं। इनमें 3.50 प्रतिशत तक की तेजी रही। दूसरी तरफ डॉ. रेड्डीज, महिंद्रा एंड महिंद्रा, टेक महिंद्रा और नेस्ले के शेयरों में नुकसान रहा।

वर्ष 2021 के अंतिम दिन शुक्रवार को शेयर बाजार बढ़त के साथ बंद हुए। बीएसई सेंसेक्स 459.50 अंक यानी 0.80 प्रतिशत की तेजी के साथ 58,253.82 और एनएसई निफ्टी 150.10 अंक यानी 0.87 प्रतिशत की तेजी के साथ 17,354.05 अंक पर बंद हुआ था।

सालाना आधार पर सेंसेक्स 2021 में 21.99 प्रतिशत यानी 10,502.49 अंक और निफ्टी 24.11 प्रतिशत यानी 3,372.3 अंक मजबूत हुआ है। एशिया के अन्य बाजारों में 2022 के पहले दिन मिलाजुला रुख रहा। हांगकांग के हैंगसेंग में गिरावट रही, जबकि दक्षिण कोरिया का कॉस्पी लाभ में रहा। जापान और चीन के बाजार बंद थे।

इस बीच, अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 1.49 प्रतिशत बढ़कर 78.94 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। शेयर बाजार के आंकड़े के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) पूंजी बाजार में शुद्ध लिवाल रहे। उन्होंने शुक्रवार को 575.39 करोड़ रुपए मूल्य के शेयर खरीदे।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Iran Israel US Conflict : World War 3 का खतरा! मिडिल ईस्ट में मचे हाहाकार के बीच एक्शन में PM मोदी, UAE और बहरीन के सुल्तानों को मिलाया फोन, क्या भारत रुकेगा महायुद्ध?

चीनी एयर डिफेंस का फ्लॉप शो: ईरान में अमेरिका-इजराइल हमलों के आगे पस्त हुआ HQ-9B, 'ऑपरेशन सिंदूर' की यादें हुई ताजा

मिडिल-ईस्ट के महायुद्ध में भारतीय की दर्दनाक मौत, ओमान के पास तेल टैंकर पर भीषण ड्रोन हमला, कांप उठा समंदर

IAEA की बड़ी चेतावनी : रेडियोधर्मी रिसाव से गंभीर नतीजों का खतरा, बड़े शहरों को खाली कराने की नौबत आ सकती है

दुनिया के सबसे बड़े तेल डिपो Aramco पर अटैक, ईरान ने बोला सऊदी अरब पर बड़ा हमला... और खतरनाक हुई जंग

सभी देखें

नवीनतम

Middle East Crisis : IndiGo चलाएगा 10 स्पेशल फ्लाइट्स, एयर इंडिया एक्सप्रेस की मस्कट सेवा बहाल, 357 उड़ानें रद्द

अभी जिंदा है 88 अय्यातुल्ला खामनेई, यह लड़ाई लंबी चलेगी

LIVE: अब जरूरत पड़ी तो सेना भी उतारूंगा, डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को चेतावनी

गुजरात में HPV टीकाकरण का शुरू, 5 लाख से ज्यादा किशोरियों को मिलेगा सुरक्षा कवच

इंदौर में चोइथराम मंडी के पास सीवर टैंक बना 'डेथ चैंबर', जहरीली गैस ने ली 2 निगम कर्मियों की जान

अगला लेख