Hanuman Chalisa

रूस-यूक्रेन संकट के बीच शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी में मामूली गिरावट

Webdunia
शुक्रवार, 18 फ़रवरी 2022 (12:12 IST)
मुंबई। यूक्रेन पर रूसी हमले की आशंकाओं के बीच घरेलू शेयर बाजार में सेंसेक्स और निफ्टी सूचकांक में शुक्रवार को शुरुआती सौदों में मामूली गिरावट दर्ज की गई। इस दौरान कारोबारियों ने अन्य एशियाई बाजारों पर नजर रखते हुए सतर्क रुख अपनाया।

खबर लिखे जाने तक बीएसई सेंसेक्स 70.40 अंक या 0.12 प्रतिशत की गिरावट के साथ 57,821.61 पर और एनएसई निफ्टी 15.95 अंक या 0.09 प्रतिशत की गिरावट के साथ 17,288.65 पर कारोबार कर रहा था।

सेंसेक्स में विप्रो, टेक महिंद्रा, इंफोसिस और एचसीएल टेक सहित प्रमुख आईटी शेयरों में गिरावट देखने को मिली। संवेदी सूचकांक के 30 में 22 शेयर लाल निशान में थे।

इस बीच दूसरे एशियाई बाजारों में बिकवाली देखी गई। ब्रेंट वायदा 0.71 फीसदी की गिरावट के साथ 92.31 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था।

शेयर बाजार के अस्थाई आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों ने बृहस्पतिवार को सकल आधार पर 1,242.10 करोड़ रुपए के शेयर बेचे।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

US Iran Tensions : मिडिल ईस्ट में US ने तैनात किए F-35, F-22 फाइटर जेट्स और warships, ईरान पर हमले की तैयारी में डोनाल्ड ट्रंप

Telangana: दूसरी शादी से नाराज पूर्व पति ने की गर्भवती सॉफ्टवेयर इंजीनियर की बेरहमी से हत्या

तारिक रहमान के PM बनते ही बांग्लादेश का बड़ा फैसला: भारतीय एयरलाइंस के लिए एयरस्पेस बंद

बीजापुर में सुरक्षाबलों की बड़ी स्ट्राइक : मुठभेड़ में 5 नक्सली ढेर, 200 से ज्यादा ठिकाने ध्वस्त

Vivo V70 Series 5G भारत में लॉन्च: Zeiss कैमरा, पावरफुल प्रोसेसर और स्लिम डिजाइन के साथ दो मॉडल पेश

सभी देखें

नवीनतम

अभी डील करो वरना अंजाम बुरा होगा, ईरान को डोनाल्ड ट्रंप की लास्ट वॉर्निंग

बड़बोले डोनाल्ड ट्रंप का दावा- मैंने 2.5 करोड़ लोगों की जान बचाई, 200% टैरिफ की धमकी से रुका भारत-पाक युद्ध

इंदौर में तेज रफ्तार कार का कहर, कई लोगों मारी टक्कर

क्या Russia से भारत ने तेल खरीदना कर दिया बंद, रूसी विदेश मंत्रालय का पहली बार आया बयान

गुजरात में CCE भर्ती में 1180 पदों की वृद्धि, अब कुल 6550 पदों पर होगी भर्ती

अगला लेख