suvichar

शेयर बाजार में बड़ा उछाल, सेंसेक्स 1144 अंक उछला, निफ्टी भी चढ़ा

Webdunia
सोमवार, 4 अप्रैल 2022 (10:34 IST)
मुंबई। एशियाई बाजारों से मिलेजुले रुझानों के बीच एचडीएफसी बैंक और एचडीएफसी जैसे बड़े शेयरों में उछाल के चलते प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स सोमवार को शुरुआती कारोबार के दौरान 1,143.78 अंक उछलकर 60,420.47 अंक पर पहुंच गया, जबकि निफ्टी 302.20 अंक से अधिक चढ़कर 17,972.65 अंक पर पहुंच गया।

इस दौरान 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 1,143.78 अंक बढ़कर 60,420.47 अंक पर पहुंच गया, जबकि व्यापक निफ्टी 302.20 अंक से अधिक चढ़कर 17,972.65 पर पहुंच गया। शुरुआती कारोबार में एचडीएफसी का शेयर 8.37 फीसदी की तेजी के साथ 2,656.10 रुपए पर पहुंच गया, जबकि एचडीएफसी बैंक का शेयर करीब आठ फीसदी चढ़कर 1,623.65 रुपए पर था।

एक महत्वपूर्ण घटनाक्रम में एचडीएफसी लिमिटेड ने कहा कि वह एचडीएफसी बैंक के साथ विलय करेगा। शेयर बाजार को दी जानकारी के मुताबिक इस विलय के बाद एचडीएफसी लिमिटेड की सहायक इकाइयां, एचडीएफसी बैंक की सहायक इकाइयां बन जाएंगी। सेंसेक्स के 24 शेयरों में बढ़त थी, जबकि छह शेयर लाल निशान में थे।

एचडीएफसी के दोनों शेयरों के अलावा बजाज फाइनेंस, कोटक महिंद्रा बैंक, टेक महिंद्रा, टाइटन और लार्सन एंड टुब्रो भी बढ़त दर्ज करने वाले प्रमुख शेयरों में शामिल थे। दूसरी ओर इंफोसिस, महिंद्रा एंड महिंद्रा, मारुति, आईटीसी और अल्ट्राटेक सीमेंट में गिरावट देखी गई।

अन्य एशियाई बाजारों में जापानी सूचकांक निक्केई में गिरावट थी, जबकि हांगकांग और दक्षिण कोरिया के सूचकांकों में बढ़त थी। इस बीच अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.15 प्रतिशत बढ़कर 104.55 डॉलर प्रति बैरल हो गया। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने शुक्रवार को शुद्ध आधार पर 1,909 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

खामेनेई के बाद अलीरेजा अराफी संभालेंगे ईरान की कमान, जानिए कौन है यह नया सुप्रीम लीडर

ईरान की चेतावनी पर राष्‍ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का पलटवार, बोले- ऐसा मजा चखाएंगे कि भूल नहीं पाओगे...

Israel Iran War: खामनेई की मौत को लेकर खुलासा, बिन सलमान ने डोनाल्ड ट्रंप को किया फोन- इसे रास्ते से हटाओ

Jamkaran Mosque में फहराया गया लाल झंडा, ईरान ने अमेरिका-इजराइल को दी तबाही की चेतावनी

Ayatollah Khamenei की मौत के बाद दुनिया में क्या बदलेगा? मध्य पूर्व से वैश्विक राजनीति तक बड़े संकेत

सभी देखें

नवीनतम

LIVE: महायु्द्ध से शेयर बाजार में हाहाकार, सेंसेक्स 1400 अंक नीचे खुला

US Iran Conflict : क्रूड 82 डॉलर पहुंचा, क्या भारत में बढ़ेंगे पेट्रोल-डीजल के दाम? जानिए कितना असर

ईरान में अमेरिकी हमले में 200 से ज्यादा की मौत, ट्रंप बोले हमला जारी रहेगा

'निश्छल मन' को भी उतने ही प्रिय हैं योगी 'बाबा', बच्चों पर स्नेह लुटाने का कोई अवसर नहीं छोड़ते

इसराइल में UP के 6 हजार से ज्यादा श्रमिक सुरक्षित, योगी सरकार सतर्क मोड में

अगला लेख