Hanuman Chalisa

सेंसेक्स 412 अंक उछला, निफ्टी 17700 के पार

Webdunia
शुक्रवार, 8 अप्रैल 2022 (17:28 IST)
मुंबई। शेयर बाजारों में 3 दिन से जारी गिरावट पर शुक्रवार को विराम लगा और बीएसई सेंसेक्स 412.23 अंक के लाभ के साथ बंद हुआ। निफ्टी भी 144.80 अंक यानी 0.82 प्रतिशत की तेजी के साथ 17,784.35 अंक पर बंद हुआ।

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के प्रमुख नीतिगत दर रेपो को यथावत रखने के बीच सूचकांक में मजबूत हिस्सेदारी रखने वाली रिलायंस इंडस्ट्रीज और आईटीसी के शेयरों में लिवाली से बाजार में तेजी आई।

बीएसई सेंसेक्स 412.23 अंक यानी 0.70 प्रतिशत उछलकर 59,447.18 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान सेंसेक्स ऊंचे में 59,654.44 और नीचे में 58,876.36 अंक तक गया। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 144.80 अंक यानी 0.82 प्रतिशत की तेजी के साथ 17,784.35 अंक पर बंद हुआ।

रिजर्व बैंक ने शुक्रवार को मुद्रास्फीति में तेजी के बावजूद आर्थिक वृद्धि को समर्थन देने के इरादे से प्रमुख नीतिगत दर रेपो को लगातार 11वीं बार चार प्रतिशत पर बरकरार रखा। केंद्रीय बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास ने कहा कि आरबीआई की छह सदस्‍यीय मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) ने आम सहमति से रेपो दर को चार प्रतिशत पर बरकरार रखने के पक्ष में मत दिया।

साथ ही समिति ने उदार रुख को बरकरार रखने का फैसला किया। हालांकि मुद्रास्फीति को लक्ष्य के दायरे में रखने के साथ आर्थिक वृद्धि को गति देने के लिए केंद्रीय बैंक अपने नरम रुख में बदलाव पर गौर करेगा। जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेज के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा, आरबीआई की बैठक से पहले पिछले 2-3 दिनों से बाजार ने सतर्क रुख अपनाया हुआ था।

मौद्रिक नीति बाजार उम्मीदों के अनुरूप है। इससे बाजार में तेजी आई। अब निवेशकों का ध्यान कंपनियों के चौथी तिमाही के वित्तीय परिणामों पर है, जो अगले सप्ताह से आना शुरू होगा। सेंसेक्स के तीस शेयरों में से आईटीसी, डॉ. रेड्डीज, महिंद्रा एंड महिंद्रा, टाइटन, रिलायंस इंडस्ट्रीज, टाटा स्टील और एशियन पेंट्स सर्वाधिक लाभ में रहे।

इसके उलट, नुकसान में रहने वाले शेयरों में टेक महिंद्रा, मारुति, एनटीपीसी, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, सन फार्मा, एचडीएफसी लि. और एचडीएफसी बैंक शामिल हैं। एशिया के अन्य बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, चीन का शंघाई कंपोजिट, हांगकांग का हैंगसेंग और जापान का निक्की लाभ में रहे।

अमेरिकी शेयर बाजार में बृहस्पतिवार को तेजी का रुख था। इस बीच, अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.65 प्रतिशत के लाभ के साथ 101.2 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों ने बृहस्पतिवार को 5,009.62 करोड़ रुपए मूल्य के शेयर बेचे।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

किस मामले को लेकर बौखलाया चीन, भारत से कहा- बीच में मत पड़ो, यह हमारा मामला

'महंगाई मैन' का फिर हमला, राहुल गांधी का पेट्रोल मूल्यवृद्धि के बाद मोदी पर तीखा तंज

पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतों पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का बयान, कब तक मिलेगी राहत

मासूम की चीखों पर 'बेशर्म' मुस्कुराहट, 10 साल की बच्ची का यौन उत्पीड़न, हत्या के बाद मंत्री और पुलिस अधिकारियों के व्यवहार पर भड़के लोग

जस्टिस स्वर्णकांता ने किया बहिष्कार तो माने अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया ने भी की हां

सभी देखें

नवीनतम

पेट्रोल-डीजल के बाद अब CNG का झटका: दिल्ली-NCR में 11 दिन में 4 बार बढ़े दाम, जानें आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर

Top News: दिल्ली-NCR में फिर बढ़े CNG के दाम; अमेरिका ने ईरानी नौकाओं को किया तबाह, क्वाड बैठक आज

Petrol Diesel Crisis : क्या देश में बढ़ रहा ईंधन संकट? सरकार ने बताया- देश में कितने दिनों का स्टॉक मौजूद

Padma awards 2026 : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 66 हस्तियों को किया सम्मानित, धर्मेंद्र को मिला पद्म विभूषण, सम्मान लेते हुए भावुक हुईं हेमा मालिनी

Donald Trump : क्या ईरान से समझौता कर पाएंगे डोनाल्ड ट्रंप, बराक ओबामा को क्यों किया याद

अगला लेख