Hanuman Chalisa

बिकवाली के जोर में सेंसेक्स 714 अंक लुढ़का, निफ्टी भी 221 अंक फिसला

Webdunia
शुक्रवार, 22 अप्रैल 2022 (18:54 IST)
मुंबई। पिछले 2 दिनों से घरेलू शेयर बाजारों में जारी तेजी पर शुक्रवार को विराम लग गया। कमजोर वैश्विक संकेतों के बीच इंफोसिस एवं रिलायंस इंडस्ट्रीज जैसे प्रमुख शेयरों में हुई बिकवाली से मानक सूचकांक सेंसेक्स 714.53 अंक तक लुढ़क गया। इसी तरह निफ्टी भी 220.65 अंक यानी 1.27 प्रतिशत के नुकसान के साथ 17,171.95 अंक पर आ गया।

विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) की निकासी जारी रहने से भी कारोबारी धारणा प्रभावित हुई। सप्ताह के अंतिम कारोबारी दिवस पर बीएसई सेंसेक्स 714.53 अंक यानी 1.23 प्रतिशत की गिरावट के साथ 57,197.15 अंक पर बंद हुआ।

इसी तरह एनएसई का प्रमुख सूचकांक निफ्टी भी 220.65 अंक यानी 1.27 प्रतिशत के नुकसान के साथ 17,171.95 अंक पर आ गया। बीएसई में कारोबार के दौरान सेंसेक्स एक समय 776.96 अंक तक गिरकर 57,134.72 अंक पर खिसक चुका था। लेकिन बाद में इसमें थोड़ा सुधार हुआ।

सेंसेक्स की तीस कंपनियों में से एसबीआई, एचयूएल, इंडसइंड बैंक, डॉ. रेड्डीज, एक्सिस बैंक, बजाज फिनसर्व, आईसीआईसीआई बैंक और इंफोसिस को काफी नुकसान उठाना पड़ा। इसके उलट महिंद्रा एंड महिंद्रा, भारती एयरटेल, मारुति सुजुकी, आईटीसी, एशियन पेंट्स एवं एचसीएल टेक्नोलॉजीज के शेयर लाभ के साथ बंद हुए।

एशिया के अन्य बाजारों में टोक्यो, हांगकांग एवं सोल के बाजार नुकसान के साथ बंद हुए, जबकि शंघाई हल्की बढ़त पर रहा। वहीं यूरोप में बाजार दोपहर के सत्र में नुकसान पर चल रहे थे। गुरुवार को अमेरिकी बाजार भी नुकसान के साथ बंद हुए थे।

जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेज के मुख्य निवेश रणनीतिकार वीके विजयकुमार ने कहा, किसी स्पष्ट दिशा के बगैर उठापटक भरा यह बाजार दैनिक स्तर पर बाह्य एवं आंतरिक दोनों कारकों से प्रभावित हो रहा है। बाह्य स्तर पर अमेरिकी बाजार एक दिन दो फीसदी बढ़ जाता है तो अगले दिन दो फीसदी गिर जाता है।

उन्होंने कहा, इसी तरह आंतरिक स्तर पर विदेशी संस्थागत निवेशकों एवं घरेलू संस्थागत निवेशकों के बीच लिवाली-बिकवाली को लेकर होड़ देखने को मिल रही है। ये बाह्य एवं आंतरिक दोनों ही कारक अब डांवाडोल हैं और इसी वजह से बाजार अस्थिर बना हुआ है।

इस बीच अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चा तेल मानक ब्रेंट 1.60 फीसदी गिरकर 106.6 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया।विदेशी संस्थागत निवेशकों ने भारतीय बाजारों से निकासी जारी रखी है। उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक, गुरुवार को विदेशी निवेशकों ने 713.69 करोड़ रुपए मूल्य के शेयरों की बिकवाली की।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Hormuz पर IEA की रेड जोन वॉर्निंग, क्या इसके मायने, भारत पर क्या होगा असर, हालात सामान्य होने में कितना समय लगेगा

India Weather : आने वाले दिनों में देश में मौसम के दो रूप, कहीं Heat Wave का प्रकोप, कहीं आंधी, तूफान, बारिश, IMD ने चेतावनी में क्या कहा

Cockroach Janta Party की लोकप्रियता से क्यों परेशान हैं अभिजीत दिपके के माता-पिता, डर के साथ उड़ी हुई है नींद

अमेरिका-ईरान युद्ध से हज पर कितना असर? सऊदी अरब के शक्ति प्रदर्शन से मिडिल ईस्ट में घबराहट

Cockroach Janta Party पर पाकिस्तान कनेक्शन का आरोप, अभिजीत दिपके ने बताया क्या है सच

सभी देखें

नवीनतम

लद्दाख में सेना का 'चीता' हेलीकॉप्टर क्रैश, मौत को मात देकर मेजर जनरल ने ली चमत्कारी सेल्फी, तस्वीर वायरल

ट्विशा का पति समर्थ सिंह 7 दिन की पुलिस रिमांड पर, मीडिया के सवालों से भागा, भाई हर्षित ने की केस के CBI के टेकओवर की मांग

लखनऊ में बुलडोजर एक्शन पर बढ़ा विवाद, पुलिस लाठीचार्ज का विरोध, क्या वकीलों को बांटी लाठियां?

नाम डोनाल्ड ट्रंप, सुनहरी जुल्फें और 700 किलो का वजन! बकरीद से पहले बांग्लादेश में चर्चा में आया भैंसा

आजम खान को कोर्ट से लगा झटका, सजा बढ़ाकर की 10 साल, जुर्माने में भी हुई भारी बढ़ोतरी

अगला लेख