Hanuman Chalisa

लगातार तीसरे दिन उछाल, सेंसेक्स 433 अंक चढ़ा, निफ्टी भी हुआ मजबूत

Webdunia
सोमवार, 27 जून 2022 (17:03 IST)
मुंबई। वैश्विक बाजारों में मजबूती के रुख के बीच स्थानीय शेयर बाजारों में सोमवार को लगातार तीसरे कारोबारी सत्र में लाभ रहा और बीएसई सेंसेक्स 433.30 अंक चढ़कर बंद हुआ। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 132.80 अंक यानी 0.85 प्रतिशत की मजबूती के साथ 15,800 अंक के स्तर को पार करते हुए 15,832.05 अंक पर बंद हुआ।

सूचना प्रौद्योगिकी, बैंक और एफएमसीजी कंपनियों के शेयरों में लिवाली से भी बाजार में मजबूती आई। तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 433.30 अंक यानी 0.82 प्रतिशत की बढ़त के साथ 53,161.28 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह 781.52 अंक तक चढ़ गया था।

इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 132.80 अंक यानी 0.85 प्रतिशत की मजबूती के साथ 15,800 अंक के स्तर को पार करते हुए 15,832.05 अंक पर बंद हुआ। सेंसेक्स की कंपनियों में लार्सन एंड टुब्रो, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, इन्फोसिस, टेक महिंद्रा, इंडसइंड बैंक, एशियन पेंट्स, भारती एयरटेल और टाटा स्टील के शेयर प्रमुख रूप से लाभ में रहे।

वहीं दूसरी तरफ कोटक महिंद्रा बैंक, रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड और टाइटन के शेयर गिरावट लेकर बंद हुए। अमेरिकी शेयर बाजार में बढ़त के साथ एशिया के अन्य बाजारों में जापान का निक्की, हांगकांग का हैंगसेंग, चीन का शंघाई कंपोजिट और दक्षिण कोरिया का कॉस्पी भी मजबूती के साथ बंद हुआ।

यूरोपीय बाजार दोपहर के कारोबार में लाभ में थे। इस बीच, अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.13 प्रतिशत गिरकर 112.93 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर आ गया। शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार विदेशी संस्थागत निवेशक लगातार पूंजी बाजार में निकासी कर रहे हैं। उन्होंने शुक्रवार को 2,353.77 करोड़ रुपए मूल्य के शेयर बेचे।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Gold : इतना सस्ता हुआ सोना, क्या आगे और गिरेंगी कीमतें

ट्रंप का Abraham Accord आखिर क्या है? पाकिस्तान में क्यों मचा सियासी तूफान

HMD Vibe 2 5G : AI फीचर्स और 6000mAh बैटरी से मचाएगा धमाल मचाएगा सस्ता स्मार्टफोन

अवैध घुसपैठ पर कैसे काम करेगा हाईपावर्ड डेमोग्राफी मिशन, गृह मंत्री शाह के सीमाओं के 15 KM दायरे में जीरो टॉलरेंस के निर्देश

ट्रंप के जाल में फंसे मुनीर, लश्कर की खुली चेतावनी, पाकिस्तान में भड़क सकता है गृहयुद्ध

सभी देखें

नवीनतम

Safety Tips : भीषण गर्मी में स्मार्टफोन बन सकता आग गोला! ओवरहीटिंग से बचाने के लिए अपनाएं ये आसान टिप्स

बालवाटिका से बदल रही यूपी में बुनियादी शिक्षा की तस्वीर

विजय ने PM मोदी से क्यों की मुलाकात, दोनों में आखिर क्या हुई बात, किस मुद्दे का तमिलनाडु के CM ने किया विरोध

अहमदाबाद में इबोला वायरस का पहला संदिग्ध मामला, अफ्रीका से आए मरीज को किया आइसोलेट, 11 अन्य लोग निगरानी में

योगी सरकार का डिजिटल विजन तेज रफ्तार पर, प्रोजेक्ट गंगा जल्द होगा 'लाइव'

अगला लेख