Hanuman Chalisa

बाजार में 6ठे दिन भी रही तेजी, सेंसेक्‍स 214 अंक चढ़ा, 58300 के पार

Webdunia
बुधवार, 3 अगस्त 2022 (19:48 IST)
नई दिल्ली। शेयर बाजारों में 6 दिन से जारी तेजी के चलते निवेशकों की संपत्ति में करीब 13.53 लाख करोड़ रुपए का इजाफा हुआ है। बीएसई सेंसेक्स बुधवार को 214.17 अंक या 0.37 प्रतिशत बढ़कर 58,350.53 पर बंद हुआ। विदेशी कोषों का प्रवाह बढ़ने और सकारात्मक वैश्विक रुझानों के चलते बाजार मजबूत हुए।

बीएसई सेंसेक्स बुधवार को 214.17 अंक या 0.37 प्रतिशत बढ़कर 58,350.53 पर बंद हुआ। सूचकांक लगातार छठे सत्र में बढ़त के साथ कुल 3,082.04 अंक या 5.57 फीसदी उछला। शेयर बाजार में सकारात्मक रुख के चलते बीएसई में सूचीबद्ध कंपनियों का बाजार पूंजीकरण छह दिन में 13.53 लाख करोड़ रुपए बढ़कर 271.08 लाख करोड़ रुपए पर पहुंच गया।

एमके ग्लोबल फाइनेंशियल सर्विसेज के प्रमुख- बिक्री कारोबार एस हरिहरन ने कहा, बाजार ने विदेशी निवेशकों के प्रवाह के साथ जोरदार वापसी की। कच्चे तेल की कीमतों में नरमी के कारण भारत के लिए एक अनूकल माहौल बना। भारत ने उभरते बाजारों और अन्य एशियाई साथियों के बीच सबसे बेहतर प्रदर्शन किया।

सेंसेक्स में बुधवार को सबसे अधिक 1.97 प्रतिशत की तेजी टेक महिंद्रा में हुई। इसके अलावा टीसीएस, इन्फोसिस, एशियन पेंट्स, टाइटन, आईसीआईसीआई बैंक, भारती एयरटेल और रिलायंस इंडस्‍ट्रीज भी बढ़त दर्ज करने वाले प्रमुख शेयरों में शामिल थे।

हालांकि मारुति सुजुकी, सन फार्मा, कोटक महिंद्रा बैंक, इंडसइंड बैंक, बजाज फाइनेंस और आईटीसी में गिरावट हुई। कोटक सिक्योरिटीज के इक्विटी शोध (खुदरा) प्रमुख श्रीकांत चौहान ने कहा कि तेजड़ियों और मंदड़ियों के बीच मुकाबले के बीच आखिर में आईटी और चुनिंदा वित्तीय शेयरों में खरीदारी के साथ तेजड़ियों ने बाजी जीत ली।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

गर्मी को लेकर UN ने दी चेतावनी, अगले 5 साल और भी होंगे गर्म, टूटेंगे तापमान के रिकॉर्ड

धर्मेन्द्र प्रधान ने OSM में गड़बड़ी की जिम्मेदारी ली, क्या अगले मंत्रिमंडल फेरबदल में हो सकती है विदाई?

विजय ने PM मोदी से क्यों की मुलाकात, दोनों में आखिर क्या हुई बात, किस मुद्दे का तमिलनाडु के CM ने किया विरोध

असम में भी पास हुआ UCC विधेयक, क्‍या लव जिहाद पर लगेगी रोक, कानून पर क्‍या बोले CM हिमंता?

क्या बिखर जाएगी TMC? सांसद काकोली घोष का पार्टी पदों से इस्तीफा, भाजपा में जाने के संकेत

सभी देखें

नवीनतम

अमेरिका-ईरान में बनी सहमति, 60 दिन का होगा युद्धविराम, राष्ट्रपति ट्रंप की मंजूरी का इंतजार

सफल हुई मुख्यमंत्री डॉ. यादव की मेहनत, गेहूं उपार्जन में MP लगातार बना रहा रिकॉर्ड

दुष्कर्म केस में आसाराम को बड़ा झटका, हाईकोर्ट ने खारिज की याचिका, जोधपुर जेल में किया सरेंडर

योगी सरकार की किसान हितैषी पहल, अनाज खरीद में रिकॉर्ड भुगतान से जीता भरोसा

उर्दू के मशहूर शायर बशीर बद्र का 91 साल की उम्र में निधन, लंबे वक्त से थे बीमार

अगला लेख