Hanuman Chalisa

सेंसेक्स 556 अंक उछला, निफ्टी ने भी लगाई छलांग

Webdunia
शुक्रवार, 1 सितम्बर 2023 (17:55 IST)
Share Market Update : मजबूत वैश्विक संकेतों और सकारात्मक घरेलू आर्थिक आंकड़ों के बीच शुक्रवार को ऊर्जा, धातु एवं तेल शेयरों में खरीदारी आने से सेंसेक्स ने 556 अंकों की बड़ी छलांग लगाई जबकि निफ्टी ने एक बार फिर 19400 का स्तर हासिल कर लिया। सेंसेक्स में शामिल कंपनियों में से एनटीपीसी में सर्वाधिक 4.84 प्रतिशत की तेजी देखी गई।
 
बीएसई का 30 शेयरों पर आधारित मानक सूचकांक सेंसेक्स 555.75 अंक यानी 0.86 प्रतिशत चढ़कर 65,387.16 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान एक समय यह 19,435.30 अंक के उच्च स्तर तक पहुंच गया था। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का सूचकांक निफ्टी भी 181.50 अंक यानी 0.94 प्रतिशत की तेजी के साथ 19,435.30 अंक पर बंद हुआ।
 
सेंसेक्स में शामिल कंपनियों में से एनटीपीसी में सर्वाधिक 4.84 प्रतिशत की तेजी देखी गई। इसके अलावा जेएसडब्ल्यू स्टील, टाटा स्टील, मारुति सुजुकी, पावर ग्रिड, इंडसइंड बैंक, बजाज फाइनेंस और टेक महिंद्रा भी प्रमुख रूप से बढ़त में रहे। दूसरी तरफ अल्ट्राटेक सीमेंट, सन फार्मा, नेस्ले और एलएंडटी के शेयर गिरावट के साथ बंद हुए।
 
जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेज के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा, अनुकूल वैश्विक संकेतों, उम्मीद से बेहतर घरेलू विनिर्माण आंकड़े और सकारात्मक जीडीपी आंकड़े आने से घरेलू बाजारों में उत्साह का माहौल रहा। इस दौरान प्रमुख विनिर्माण उद्योगों से जुड़े शेयरों में तेजी रही।
 
एशिया के अन्य बाजारों में जापान का निक्की, दक्षिण कोरिया का कॉस्पी और चीन का शंघाई कंपोजिट सूचकांक बढ़त के साथ बंद हुए। यूरोप के अधिकांश बाजारों में बढ़त के साथ कारोबार चल रहा था। गुरुवार को अमेरिकी बाजारों में तेजी का माहौल रहा था।
 
अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 1.26 प्रतिशत चढ़कर 87.92 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशकों ने गुरुवार को 2,973.10 करोड़ रुपए मूल्य के शेयरों की बिकवाली की थी।
Edited By : Chetan Gour (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

जब तक जवाबदेही तय नहीं होगी, असल समस्या हल नहीं होगी, NEET paper leak पर सुप्रीम कोर्ट सख्त

भारत में इलेक्ट्रिक स्कूटी की कीमत कैसे तय होती है, खरीदते समय किन बातों का रखें ध्यान? कीमत के अलावा ये फैक्टर्स भी हैं बेहद जरूरी

रूस-तालिबान डिफेंस डील से उड़े पाकिस्तान के होश, भारत के लिए क्या हैं इसके कूटनीतिक मायने?

ईरान का दावा- 'बुशहर में गिराया अमेरिकी विमान', भड़का अमेरिका; क्या खटाई में पड़ेगा 60 दिनों का युद्धविराम?

राहुल गांधी ने बिछाई 2029 की बिसात: क्‍या कांग्रेस अब ‘हाईकमान मॉडल’ छोड़ क्षेत्रीय चेहरों पर लगाएगी दांव?

सभी देखें

नवीनतम

लखनऊ में बनेगी देशभक्ति की नई पहचान, राजनाथ सिंह और योगी करेंगे ‘नौसेना शौर्य वाटिका’ का लोकार्पण

NDA सरकार के 12 साल पूरे होने पर यूपी में 21 जून तक चलेगा बड़ा जनसंपर्क अभियान, हर विधानसभा में निकलेगी ‘प्रगति पथ यात्रा’

यूपी के 1.40 लाख स्कूलों का होगा सुरक्षा ऑडिट, छात्रों की सुरक्षा के लिए सरकार की बड़ी पहल

वनतारा फिर कोर्ट टेस्ट में पास, सुप्रीम कोर्ट ने नई अर्जी खारिज की, जानवरों के ट्रांसफर को बताया वैध

योगी सरकार की बड़ी पहल, घुमंतू समुदाय के युवाओं को मिलेगा स्वरोजगार और मुफ्त प्रशिक्षण

अगला लेख