suvichar

सेंसेक्स फिसला, निफ्टी लुढ़का

Webdunia
मंगलवार, 29 अगस्त 2017 (16:48 IST)
मुंबई। अधिकतर विदेशी बाजारों से मिले कमजोर संकेतों के बीच मुनाफा वसूली के दबाव में बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स मंगलवार को 362.43 अंक लुढ़ककर 31,388.39 अंक पर और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 116.75 अंक उतरकर 9,796.05 अंक पर बंद हुआ। 
      
उत्तर कोरिया द्वारा उत्तरी जापान के ऊपर से मिसाइल दागे जाने की घटना से अमेरिका और उसके बीच तनाव 
गहराने की आशंका से एशियाई शेयर बाजारों में बिकवाली का दौर शुरू हो गया। उत्तर कोरिया ने लगभग आठ साल के बाद जापान के ऊपर से मिसाइल दागी है। जापान का निक्की कारोबार के दौरान एक समय लुढ़ककर चार माह के निचले स्तर तक चला गया। दक्षिण कोरिया का कोस्पी भी कारोबार के दौरान 1.6 फीसदी तक लुढ़का। 
      
विश्लेषकों के अनुसार, घरेलू शेयर बाजार पर उत्तर कोरिया द्वारा मिसाइल दागे जाने की घटना का अभी उतना प्रभाव नहीं पड़ा है, लेकिन अगर भविष्य में इसके कारण अमेरिका और उसके बीच संकट गहराता है तो भारतीय बाजार पर अच्छा खासा प्रभाव पड़ेगा।
       
सार्वजनिक क्षेत्र की देश की सबसे बड़ी बिजली उत्पादन कंपनी राष्ट्रीय ताप विद्युत निगम लिमिटेड (एनटीपीसी) सबसे अधिक घाटे में रही। सरकार द्वारा कंपनी में अपनी पांच प्रतिशत हिस्सेदारी बेचे जाने की घोषणा से कंपनी के शेयरों के भाव में जबरदस्त गिरावट दर्ज की गई है। कंपनी के शेयरों की यह बिक्री पूंजी बाजार में बिक्री पेशकश (ओएफएस) के जरिए की जा रही है। ओवर सब्सक्रिप्शन होने पर सरकार अपने पांच फीसदी शेयर और बेच सकती है। (वार्ता) 
Show comments

जरूर पढ़ें

ईरान-इजराइल संकट, PM मोदी ने 48 घंटों में 8 देशों के प्रमुखों से की बात, किन मुद्दों पर हुई चर्चा

हरियाणा में होली पर शर्मनाक हरकत, हुड़दंगियों ने भैंस को पिलाई शराब, वायरल वीडियो पर भड़के पशुप्रेमी

Iran Attack On Gulf Countries : सऊदी अरब, UAE, कतर और बहरीन पर मिसाइलों और ड्रोनों की बरसात, गल्फ देश क्यों बने हुए हैं ईरान के दुश्मन

खामेनेई की हत्या पर 'चुप्पी' को लेकर बरसे सोनिया-राहुल, क्या PM मोदी हत्या का समर्थन करते हैं?', संसद में चर्चा की मांग

भारत के पास LPG, LNG की कमी नहीं, आखिर क्या है भारत का प्लान B

सभी देखें

नवीनतम

सीएम डॉ. मोहन ने उठाया बड़ा कदम, खाड़ी देशों में रह रहे एमपी के निवासियों के लिए नई दिल्ली में 24x7 कंट्रोल रूम स्थापित

ईरान में मुजतबा खामेनेई को सुप्रीम लीडर चुना, इजराइल ने कहा- नया नेता ढूंढ कर खत्म कर देंगे

LIVE: देशभर में रंगोत्सव की धूम, जमकर मन रहा होली का त्योहार

क्या ईरान युद्ध तेल की कीमतों को ले जाएगा 100 डॉलर के पार

युद्ध काल में निवेशकों ने की भारी बिकवाली, होली पर लाल हुआ शेयर बाजार, लाखों करोड़ स्वाहा

अगला लेख