Hanuman Chalisa

शेयर बाजार ने तीसरे दिन बनाया रिकॉर्ड

Webdunia
शुक्रवार, 19 जनवरी 2018 (16:55 IST)
मुंबई। बैंकों के साथ ही अन्य दिग्गज कंपनियों के बेहतर तिमाही परिणाम आने से शुक्रवार को घरेलू शेयर बाजार लगातार तीसरे दिन नया रिकॉर्ड बनाकर बंद हुए। सेंसेक्स 0.71 प्रतिशत यानी 251.29 अंक उछला और निफ्टी  
भी 0.72 फीसदी यानी 77.70 अंक की बढ़त में रहा।
 
 
बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 0.71 प्रतिशत यानी 251.29 अंक उछलकर 35,511.58 अंक पर पहु्ंच गया। यह पहली बार 35,500 अंक के पार बंद हुआ है। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 0.72 फीसदी यानी 77.70 अंक की बढ़त में 10,894.70 अंक पर रहा। कारोबार के दौरान यह भी पहली बार 10,900 अंक के पार जाने में सफल रहा।
 
चौतरफा लिवाली से बीएसई के सभी 20 समूह हरे निशान में रहे। बैंकिंग का सूचकांक डेढ़ फीसदी से अधिक चढ़ा। वित्त एवं रियलिटी समूहों में भी एक फीसदी से अधिक की तेजी रही। सेंसेक्स में शामिल बैंकों में एचडीएफसी बैंक का शुद्ध मुनाफा 20 प्रतिशत और कोटक महिंद्रा बैंक का 28 प्रतिशत बढ़ा है। इससे पूरे बैंकिंग सेक्टर को लेकर निवेशकों की धारणा मजबूत हुई है।
 
सेंसेक्स में अदानी पोर्ट्स के शेयर साढ़े चार प्रतिशत से अधिक चढ़े। यस बैंक, आईसीआईसीआई बैंक और भारतीय स्टेट बैंक के शेयर दो फीसदी से ज्यादा की बढ़त में बंद हुए। इंफोसिस के शेयर सबसे ज्यादा करीब एक प्रतिशत लुढ़के।
 
सेंसेक्स 78.82 अंक की तेजी में 35,339.11 अंक पर खुला। शुरुआती कारोबार में कुछ देर के लिए यह लाल निशान में भी रहा और दिवस के निचले स्तर 35,221.16 अंक तक उतर गया। इसके बाद बाजार ने फिर वापसी की और कारोबार की समाप्ति से पहले 35,542.17 अंक के दिवस के उच्चतम स्तर से होता हुआ, अंतत: गत दिवस के मुकाबले 251.29 अंक ऊपर 35,511.58 अंक पर बंद हुआ।
 
मझौली और छोटी कंपनियों में लिवाली ज्यादा रही। बीएसई का मिडकैप 0.77 प्रतिशत चढ़कर 17,765 अंक पर और स्मॉलकैप 0.88 प्रतिशत की बढ़त में 19,456.16 अंक पर रहा। बीएसई में जिन 3,030 कंपनियों के शेयरों में कारोबार हुआ, उनमें 1,422 के शेयरों में लिवाली और 1,464 में बिकवाली का जोर रहा जबकि 144 के शेयर दिन भर के उतार-चढ़ाव के बाद अपरिवर्तित बंद हुए।
 
निफ्टी 12.20 अंक चढ़कर 10,829.20 अंक पर खुला। कारोबार के दौरान इसका दिवस का निचला स्तर 10,793.90 अंक और उच्चतम स्तर 10,906.85 अंक रहा। सूचकांक पहली बार 10,900 के पार पहुंचा है। कारोबार की समाप्ति पर यह गुरुवार की तुलना में 77.70 अंक ऊपर 10,894.70 अंक पर रहा। निफ्टी की 50 कंपनियों में से 39 के शेयर हरे निशान में, नौ के लाल निशान में और शेष दो के अपरिवर्तित रहे। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

बंगाल में अवैध घुसपैठ पर मोदी सरकार सख्‍त, हाईलेवल कमेटी ऑन डेमोग्राफिक चेंज का गठन, अवैध बांग्लादेशियों में हड़कंप

चीन में बैठे सर्जन ने हैदराबाद में किया ऑपरेशन, क्या 5G और रोबोटिक्स बदल देंगे दुनिया की सर्जरी का भविष्य?

जैसलमेर में 500 गायों के शव मिलने से हड़कंप: सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद एक्शन

बलात्कारी बाबा, बार-बार पैरोल, क्या भारत में कानून सिर्फ आम लोगों के लिए है?

कचरे के साथ उड़ा दिए 8.70 करोड़! बैंक ने जब CCTV खंगाला, तो उड़ गए सबके होश

सभी देखें

नवीनतम

रात के अंधेरे में सक्रिय हो रहे टैंकर माफिया, दिन में निशुल्‍क, रात में 800 में बिक रहा पानी

पटियाला में नीले ड्रम में मिली युवती की लाश, फिर याद आया मेरठ का केस

CBSE रिजल्ट विवाद : राहुल गांधी का मोदी सरकार पर बड़ा हमला, 18.5 लाख बच्चों का भविष्य दांव पर लगाने वाली कंपनी को ठेका क्यों दिया?

कॉकरोच से नहीं, NEET से लेकर CBSE तक के सिस्टम को खोखला कर चुके घुन से डरो

उत्‍तराखंड के CM धामी का खटीमा दौरा, क्षेत्रीय जनता से की मुलाकात, अधिकारियों को दिए निर्देश

अगला लेख