Hanuman Chalisa

भारी लिवाली से बाजार में तेजी, सेंसेक्स 526 अंक उछला, निफ्टी भी चढ़ा

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
बुधवार, 27 मार्च 2024 (16:46 IST)
Share Market Update : स्थानीय शेयर बाजारों में बुधवार को तेजी लौटी और बीएसई सेंसेक्स 526 अंक की बढ़त में रहा। मुख्य रूप से सूचकांक में मजबूत हिस्सेदारी रखने वाली रिलायंस इंडस्ट्रीज और एचडीएफसी बैंक में भारी लिवाली से बाजार में तेजी रही। वहीं निफ्टी भी 118.95 अंक यानी 0.54 प्रतिशत की तेजी के साथ 22,123.65 अंक पर बंद हुआ।
 
तीस शेयरों पर आधारित सेंसेक्स 526.01 अंक यानी 0.73 प्रतिशत की बढ़त के साथ 72,996.31 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान एक समय यह 668.43 अंक तक चढ़ गया था। पचास शेयरों पर आधारित नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 118.95 अंक यानी 0.54 प्रतिशत की तेजी के साथ 22,123.65 अंक पर बंद हुआ।
ALSO READ: Share Market : सेंसेक्स 90 अंक चढ़ा, निफ्टी भी हुआ मजबूत
सेंसेक्स की कंपनियों में रिलायंस इंडस्ट्रीज में सबसे ज्यादा 3.50 प्रतिशत की बढ़त रही। सेंसेक्स में जो तेजी आई, उसमें बड़ा योगदान इसी का रहा। इसके अलावा मारुति, बजाज फाइनेंस, टाइटन, कोटक महिंद्रा बैंक, एचडीएफसी बैंक, इंडसइंड बैंक, महिंद्रा एंड महिंद्रा और लार्सन एंड टुब्रो प्रमुख रूप से लाभ में रहीं।
 
दूसरी तरफ, नुकसान में रहने वाले शेयरों विप्रो, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, नेस्ले, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज और टाटा मोटर्स शामिल हैं। एशिया के अन्य बाजारों में जापान का निक्की लाभ में जबकि दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, चीन का शंघाई कंपोजिट और हांगकांग का हैंगसेंग नुकसान में रहे।
ALSO READ: फेडरल रिजर्व के फैसले से झूमा बाजार, सेंसेक्स 539 अंक उछला, निफ्टी भी चढ़ा
यूरोप के प्रमुख बाजारों में शुरुआती कारोबार में मिलाजुला रुख था। अमेरिकी बाजार वॉल स्ट्रीट में मंगलवार को गिरावट रही। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) मंगलवार को शुद्ध खरीदार रहे। उन्होंने 10.13 करोड़ रुपए मूल्य के शेयर खरीदे।
 
इस बीच, वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.96 प्रतिशत की गिरावट के साथ 85.42 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर रहा। सेंसेक्स मंगलवार को 361.64 अंक नुकसान में रहा था, जबकि एनएसई निफ्टी 92.05 अंक टूटा था। (भाषा) Edited By : Chetan Gour 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Cold Blob क्या है, क्या एल नीनो के बीच नया खतरा, क्यों बदल सकता है भारत के मानसून का मिजाज

तुलसी का बड़ा धमाका, US की पूर्व इंटेलिजेंस चीफ गबार्ड ने सार्वजनिक किए गुप्त दस्तावेज, Corona पर खुलासे से पूरी दुनिया में हड़कंप

Operation CyHawk : 700 करोड़ की साइबर ठगी का भंडाफोड़! 916 साइबर अपराधी गिरफ्तार, 21 राज्यों में दिल्ली पुलिस की मेगा रेड

Telegram vs WhatsApp : कौन-सा मैसेजिंग ऐप है बेहतर और दोनों में क्या है अंतर?

इंदौर में तीसरी मंजिल से गिरी NEET छात्रा, अस्पताल में मौत, हादसा या नीट पेपर लीक से है कनेक्‍शन?

सभी देखें

नवीनतम

उत्‍तर प्रदेश में अब तक 2.99 करोड़ से ज्‍यादा नए ड्राइविंग लाइसेंस जारी

भ्रष्टाचार पर CM धामी का बड़ा प्रहार, हरिद्वार भूमि खरीद मामले में बड़े अफसरों पर गिरी गाज

योगी का ऐलान, पाताल से भी ढूंढ निकालेंगे चोर, 500 साल इंतजार किया 15 दिन और सही

मुख्यमंत्री योगी ने 4901.65 करोड़ के कार्य प्रस्तावों को दी मंजूरी, प्रमुख धार्मिक स्थलों को जोड़ने वाले 13 मार्गों का होगा विकास

प्रेमी के लिए मां बनी हैवान! 7 साल के मासूम अंगदवीर की हत्या का खुलासा, WhatsApp चैट ने खोले चौंकाने वाले राज

अगला लेख