Hanuman Chalisa

Share Market : सेंसेक्स 668 अंक लुढ़का, निफ्टी भी टूटा, लगातार चौथे दिन गिरावट

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
बुधवार, 29 मई 2024 (18:19 IST)
Share Market Update : स्थानीय शेयर बाजारों में बुधवार को लगातार चौथे दिन गिरावट आई और बीएसई सेंसेक्स 667 अंक से अधिक लुढ़क गया। वहीं निफ्टी भी 183.45 अंक यानी 0.80 प्रतिशत की गिरावट के साथ 22,704.70 अंक पर बंद हुआ। लोकसभा चुनाव के नतीजे आने से पहले सतर्क निवेशकों की मुनाफावसूली से बाजार नीचे आया।
 
तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 667.55 अंक यानी 0.89 प्रतिशत की गिरावट के साथ 75,000 अंक के नीचे 74,502.90 अंक पर बंद हुआ। यह कारोबार के दौरान 715.9 अंक टूटकर 74,454.55 अंक के निचले स्तर तक आ गया था। बीएसई सेंसेक्स 27 मई को अपने अबतक के उच्चतम स्तर 76,009.68 अंक तक गया था।
 
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज निफ्टी भी 183.45 अंक यानी 0.80 प्रतिशत की गिरावट के साथ 22,704.70 अंक पर बंद हुआ। निफ्टी सोमवार को अपने अब तक के उच्चतम स्तर 23,110.80 अंक पर बंद हुआ था। सेंसेक्स के शेयरों में टेक महिंद्रा, आईसीआईसीआई बैंक, बजाज फिनसर्व, एचडीएफसी बैंक, अल्ट्राटेक सीमेंट, एक्सिस बैंक, रिलायंस इंडस्ट्रीज और इंफोसिस प्रमुख रूप से नुकसान में रहे। दूसरी तरफ पावर ग्रिड, सन फार्मा, नेस्ले, आईटीसी और भारती एयरटेल के शेयर चढ़ गए।
ALSO READ: सेंसेक्स पहली बार 76 हजार के पार, निफ्टी ने भी इतिहास रचा
जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेज के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा, वैश्विक स्तर पर कमजोर रुख को देखते हुए निवेशकों ने अमेरिका में कोर पीसीई (व्यक्तिगत उपभोग व्यय) आंकड़े जारी होने से पहले मुनाफावसूली की। यह आंकड़ा मुद्रास्फीति के बारे में संकेत देता है। मुद्रास्फीति में वृद्धि की संभावना है।
 
रेलिगेयर ब्रोकिंग लि. के वरिष्ठ उपाध्यक्ष (शोध) अजित मिश्रा ने कहा, बाजार में गिरावट का सिलसिला जारी रहा और यह आधा प्रतिशत से अधिक नीचे आया। शुरू में गिरावट के बाद निफ्टी में एक दायरे में उतार-चढ़ाव होता रहा और एक समय यह 22,704.70 अंक के निचले स्तर तक आ गया। मई माह के वायदा एवं विकल्प खंड में सौदों के निपटान करीब होने के साथ उतार-चढ़ाव बना रह सकता है।
ALSO READ: शेयर बाजार ऑल टाइम हाई, सेंसेक्स ने रचा इतिहास, निफ्टी पहली बार 23000 पार
विश्लेषकों का यह भी कहना है कि वैश्विक स्तर पर मुद्रास्फीति बढ़ने के साथ अमेरिकी फेडरल रिजर्व के नीतिगत दर में कटौती को लेकर उम्मीद कम हुई है। व्यापक स्तर पर कमजोर रुख देखने को मिला। वित्तीय और आईटी शेयरों का प्रदर्शन हल्का रहा। मझोली कंपनियों के शेयरों का सूचकांक बीएसई मिडकैप 0.38 प्रतिशत नीचे आया जबकि स्मॉलकैप 0.23 प्रतिशत चढ़ गया।
 
एशिया के अन्य बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, जापान का निक्की और हांगकांग का हैंगसेंग नुकसान में रहे, जबकि चीन के शंघाई कंपोजिट में लाभ रहा। यूरोप के प्रमुख बाजारों में शुरुआती कारोबार में गिरावट का रुख था। अमेरिकी बाजार में मंगलवार को मिलाजुला रुख रहा। अंतिम चरण के लिए मतदान एक जून को होगा। आम चुनाव के नतीजे चार जून को आएंगे।
 
इस बीच, वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.88 प्रतिशत चढ़कर 84.94 डॉलर प्रति बैरल रहा। शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों ने मंगलवार को 65.57 करोड़ रुपए मूल्य के शेयर बेचे। बीएसई सेंसेक्स मंगलवार को 220.05 अंक नुकसान में रहा था जबकि एनएसई निफ्टी में 44.30 अंक की गिरावट आई थी।
ALSO READ: Share bazaar News: शेयर बाजार में रही लगातार तीसरे दिन भी गिरावट, सेंसेक्स 220 और निफ्टी 44.30 अंक टूटा
इस बीच, एसएंडपी ग्लोबल रेटिंग ने भारत के साख (रेटिंग) परिदृश्य को ‘स्थिर’ से बढ़ाकर ‘सकारात्मक’ कर दिया है। मजबूत वृद्धि, पिछले पांच वर्षों में सार्वजनिक व्यय की बेहतर गुणवत्ता तथा सुधारों और राजकोषीय नीतियों में व्यापक निरंतरता की उम्मीद के बीच 14 साल के अंतराल के बाद भारत के रेटिंग परिदृश्य में यह बदलाव संभव हुआ है। एसएंडपी ने हालांकि भारत की रेटिंग को निम्नतम निवेश ग्रेड ‘बीबीबी-’ पर बरकरार रखा है।(भाषा)
Edited By : Chetan Gour 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

खामेनेई के प्रतिनिधि इलाही का बड़ा दावा, बोले- नहीं झुकेगा ईरान, युद्ध को बताया आशीर्वाद, कैसे हैं भारत से रिश्‍ते?

नतीजों से पहले CM ममता बनर्जी का बड़ा दावा, बोलीं- अबकी बार 200 पार, एग्जिट पोल को किया खारिज

भाजपा के 'नारी वंदन' का मुखौटा उतरा, राहुल गांधी ने BJP को क्यों कहा महिला विरोधी

बांझ (एज़ोस्पर्मिया) पुरुषों के लिए बड़ी राहत भरी खबर: AI की मदद से अब बन सकते हैं पिता

देश में सेल ब्रॉडकास्ट अलर्ट सिस्टम की शुरुआत, मोबाइल पर सायरन के साथ आया अलर्ट मैसेज, इमरजेंसी में तुरंत पहुंचेगी सूचना

सभी देखें

नवीनतम

रील बनाने का जुनून बना जानलेवा, 60 फुट टंकी हादसे में 1 की मौत, 16 घंटे बाद सेना के हेलीकॉप्टर से बचाए गए बच्चे

ईरान ने अमेरिका को भेजा 14 सूत्रीय शांति प्रस्ताव, क्या है डोनाल्ड ट्रंप का अगला प्लान

Delhi Fire Tragedy : दिल्ली के शाहदरा में भीषण आग, AC ब्लास्ट से लगी आग की आशंका, 9 लोगों की मौत, 15 को बचाया गया

पुणे में 4 साल की मासूम से दरिंदगी के बाद हत्या, भड़के ग्रामीणों ने मुंबई-बेंगलुरु हाईवे पर लगाया 4 घंटे लंबा जाम, 65 साल के आरोपी को फांसी की मांग

India weather update : देशभर में मौसम का बड़ा बदलाव, कई राज्यों में आंधी-बारिश, जानिए किन राज्यों के लिए जारी हुआ अलर्ट

अगला लेख