Hanuman Chalisa

सेंसेक्स 490 अंक उछला, 2 दिन से जारी गिरावट थमी

Webdunia
गुरुवार, 2 नवंबर 2023 (17:33 IST)
Share Market Update : स्थानीय शेयर बाजारों में 2 दिन से जारी गिरावट पर गुरुवार को विराम लगा और बीएसई सेंसेक्स 490 अंक के लाभ में रहा। अमेरिकी फेडरल रिजर्व के नीतिगत दर यथावत रखने के बीच वैश्विक बाजारों में तेजी के साथ घरेलू शेयर बाजारों में रौनक रही।
 
तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 489.57 अंक यानी 0.77 प्रतिशत उछलकर 64,080.90 अंक पर बंद हुआ। दिन में कारोबार के दौरान यह 611.31 अंक तक उछल गया था। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 144.10 अंक यानी 0.76 प्रतिशत की बढ़त के साथ 19,133.25 अंक पर बंद हुआ।
 
सेंसेक्स की कंपनियों में इंडसइंड बैंक, टाटा स्टील, टाटा मोटर्स, सन फार्मा, इंफोसिस, महिंद्रा एंड महिंद्रा, एनटीपीसी, भारती एयरटेल, एचसीएल टेक्नोलॉजीज और एक्सिस बैंक प्रमुख रूप से लाभ में रहे। नुकसान में रहने वाले शेयरों में टेक महिंद्रा और बजाज फाइनेंस शामिल हैं।
 
जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसिज के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा, फेडरल रिजर्व (अमेरिकी केंद्रीय बैंक) के उदार रुख के साथ नीतिगत दर को यथावत रखने के निर्णय से वैश्विक और घरेलू बाजार धारणा मजबूत हुई। इसके साथ, अमेरिकी बॉन्ड प्रतिफल में गिरावट से संकेत मिलता है कि ब्याज दर में वृद्धि पर रोक लंबे समय के लिए है।
 
नायर ने कहा कि इसके अलावा वाहन बिक्री बेहतर रहने, जीएसटी संग्रह में तेजी और कंपनियों के दूसरी तिमाही के बेहतर वित्तीय परिणाम जैसे प्रमुख आंकड़े भी अनुकूल बने हुए हैं।
 
एशिया के अन्य बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, जापान का निक्की, हांगकांग का हैंगसेंग लाभ में रहा, जबकि चीन के शंघाई कंपोजिट में गिरावट आई। यूरोपीय बजारों में शुरुआती कारोबार में तेजी का रुख था। अमेरिकी बाजारों में बुधवार को तेजी रही।
 
इस बीच वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 1.67 प्रतिशत उछलकर 86.12 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, घरेलू संस्थागत निवेशकों ने बुधवार को 1,816.91 करोड़ रुपए मूल्य के शेयर बेचे। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

डोनाल्ड ट्रंप बोले- मुझे भारत पसंद, प्रधानमंत्री मोदी का बहुत बड़ा फैन, अमेरिकी राजदूत को आया सरप्राइज कॉल

पश्चिम बंगाल के फालता में BJP की प्रचंड जीत, देबांग्शु पांडा ने जहांगीर खान को 1 लाख से ज्यादा वोटों से दी शिकस्‍त, शुभेंदु अधिकारी की भविष्यवाणी हुई सच

Hormuz को लेकर जल्द आ सकती है खुशखबरी, भारत में Marco Rubio का बड़ा बयान

क्या डोनाल्ड ट्रंप नहीं करेंगे ईरान पर हमला, Hormuz पर किसका कंट्रोल, तय हुआ शांति समझौता

Cockroach janta party पर सियासी घमासान, पाकिस्तान और जॉर्ज सोरोस का समर्थन, रिजिजू के आरोपों पर क्या बोले अभिजीत दिपके

सभी देखें

नवीनतम

राजस्थान के जैसलमेर में शर्मनाक लापरवाही, खुले में मिले 500 से ज्यादा गायों के कंकाल, सवालों के घेरे में प्रशासन

आज से नौतपा: 29 शहरों में पारा 45 डिग्री पार, उत्तर भारत में गर्मी से कब मिलेगी राहत?

जल संकट पर मध्‍य प्रदेश सरकार हुई अलर्ट, पेयजल विभागों की छुट्टियां रद्द, CM यादव के निर्देश पर युद्धस्तर पर तैयारियां शुरू

सूरत में जमनाबाई विद्यार्थी भवन का मुख्‍यमंत्री ने किया उद्‍घाटन

अगला लेख