Hanuman Chalisa

शेयर बाजार में तेजी लौटी, सेंसेक्स 690 अंक उछला

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
बुधवार, 24 जनवरी 2024 (17:32 IST)
Share Market Update : घरेलू शेयर बाजारों में पिछले 2 कारोबारी सत्रों से जारी गिरावट पर बुधवार को विराम लगा और बीएसई सेंसेक्स में 690 अंक का उछाल आया। मुख्य रूप से धातु, जिंस और दूरसंचार शेयरों में लिवाली से बाजार में तेजी आई। वहीं निफ्टी भी 215.15 अंक यानी 1.01 प्रतिशत की बढ़त के साथ  21453.95 अंक पर बंद हुआ।
 
तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स शुरूआती कारोबार में गिरावट के साथ खुला लेकिन बाद में इसमें तेजी आई। अंत में यह 689.76 यानी 0.98 प्रतिशत उछलकर 71,060.31 अंक पर बंद हुआ। मानक सूचकांक कारोबार के दौरान ऊंचे में 71,149.61 अंक तक गया और नीचे में 70,001.60 अंक तक आया।
 
पचास शेयरों पर आधारित नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 215.15 अंक यानी 1.01 प्रतिशत की बढ़त के साथ  21,453.95 अंक पर बंद हुआ। सेंसेक्स में शामिल कंपनियों में टाटा स्टील सर्वाधिक 3.77 प्रतिशत मजबूत हुआ। इसके अलावा एचसीएल टेक (3.62  प्रतिशत), इंडसइंड बैंक (3.60 प्रतिशत), पावरग्रिड (3.34 प्रतिशत) भी लाभ में रहे। टेक महिंद्रा, हिंदुस्तान यूनिलीवर, बजाज फिनसर्व और भारतीय एयरटेल भी चढ़कर बंद हुए।
 
दूसरी तरफ नुकसान में रहने वाले शेयरों में आईसीआईसीआई बैंक, एक्सिस बैंक, एशियन पेंट्स, बजाज फाइनेंस और टीसीएस शामिल हैं। इनमें 2.94 प्रतिशत तक की गिरावट आई। सेंसेक्स के कुल 30 में से 25 शेयर लाभ में रहे जबकि निफ्टी के 50 शेयरों में से 43 फायदे में रहे।
 
एशिया के अन्य बाजारों में जापान का निक्की नुकसान में रहा जबकि हांगकांग का हैंगसेंग और चीन का शंघाई कंपोजिट  सूचकांक लाभ में रहा। यूरोप के प्रमुख बाजारों जर्मनी, फ्रांस और ब्रिटेन में शुरूआती कारोबार में तेजी का रुख रहा। अमेरिकी बाजारों में मंगलवार को मिलाजुला रुख रहा।
 
इस बीच, वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.58 प्रतिशत की बढ़त के साथ 80.01 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार विदेशी संस्थागत निवेशकों ने मंगलवार को 3,115.39 करोड़ रुपए मूल्य के शेयर बेचे। सेंसेक्स मंगलवार को 1,053.10 अंक टूटा था और निफ्टी 330.15 अंक नुकसान में रहा था। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

क्या जेलेंस्की ने मेलोनी को होठों पर किस करने की कोशिश की? (वीडियो)

अब स्मार्टफोन की तरह अपडेट होगा आपका Electric Scooter! OTA अपडेट से बढ़ सकती है रेंज और परफॉर्मेंस

Bajaj Chetak और TVS की छुट्टी करेगा Ather EL01! ₹1 लाख से कम में टचस्क्रीन डिस्प्ले और वॉइस कमांड जैसे प्रीमियम फीचर्स

मोदी-ट्रंप मुलाकात से पहले अमेरिका का बड़ा फैसला: सैन्य कमांड से हटा 'इंडो' शब्द, फिर हुआ 'US पैसिफिक कमांड'

WhatsApp पर CEO बनकर ठग ने उड़ाए 10.40 करोड़ रुपए, 63 ट्रांजेक्शन में कंपनी को लगाया बड़ा चूना

सभी देखें

नवीनतम

पूर्व PM के बेटे के साथ Cyber Fraud, 7.8 करोड़ रुपए की ठगी, कैसे फंसे जालसाजों के जाल में

Electric Scooter खरीदने से पहले 14 जरूरी बातें जो आपके लिए जानना जरूरी

राहुल गांधी के साथ कोटा में खड़ा हुआ Gen-Z, NEET पेपर लीक और देश के एजुकेशन सिस्‍टम का किया पोस्‍टमार्टम

जामुन की बंपर पैदावार, सूखे का भय, क्या यह है प्रकृति की चेतावनी, आखिर क्या है सुसाइड फ्रूटिंग या बंपर क्रॉप

Instagram पर 4.8 लाख फॉलोअर्स: ‘Peace Dog’ आलोका की एक झलक पाने उमड़ी भीड़

अगला लेख