Hanuman Chalisa

तगड़ी खरीदारी से Share Market में जबरदस्‍त तेजी, Sensex 941 अंक उछला, Nifty भी चढ़ा

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
सोमवार, 29 अप्रैल 2024 (17:31 IST)
Share Market Update : वैश्विक बाजारों में मजबूती के बीच घरेलू स्तर पर बैंकों एवं ढांचागत कंपनियों के शेयरों में तगड़ी खरीदारी होने से सोमवार को बीएसई सेंसेक्स ने 941 अंक उछल गया जबकि एनएसई निफ्टी भी 223.45 अंक यानी एक प्रतिशत बढ़कर 22,600 के स्तर से ऊपर पहुंच गया।
ALSO READ: BSE: सेंसेक्स और निफ्टी ऑलटाइम हाई, प्रमुख कंपनियों के शेयरों में रही बढ़त
बीएसई का 30 शेयरों वाला सूचकांक सेंसेक्स 941.12 अंक यानी 1.28 प्रतिशत उछलकर 74,671.28 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान एक समय यह 990.99 अंक तक बढ़कर 74,721.15 पर पहुंच गया था। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का सूचकांक निफ्टी भी 223.45 अंक यानी एक प्रतिशत बढ़कर 22,643.40 अंक पर बंद हुआ।
 
सेंसेक्स के समूह में शामिल कंपनियों में से आईसीआईसीआई बैंक में लगभग पांच प्रतिशत की तेजी दर्ज की गई। मार्च तिमाही में बैंक का समेकित शुद्ध लाभ 18.5 प्रतिशत बढ़कर 11,672 करोड़ रुपए हो जाने से इसके शेयरों को रफ्तार मिली। इसके अलावा इंडसइंड बैंक, अल्ट्राटेक सीमेंट, भारतीय स्टेट बैंक, एक्सिस बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, बजाज फाइनेंस और एचडीएफसी बैंक के शेयर भी बढ़त लेने में सफल रहे।
ALSO READ: Share bazaar: सेंसेक्स ने 560 अंकों की छलांग लगाई, निफ्टी 22,300 के पार पहुंचा
हालांकि एचसीएल टेक्नोलॉजीज के तिमाही नतीजे निवेशकों का उत्साह जगाने में नाकाम रहे और कंपनी के शेयर करीब छह प्रतिशत गिर गए। इसके अलावा आईटीसी, विप्रो और बजाज फिनसर्व में भी गिरावट का रुख रहा। एशिया के अन्य बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, चीन का शंघाई कंपोजिट और हांगकांग का हैंगसेंग बढ़त के साथ बंद हुए। यूरोप के बाजार मिलेजुले रुख के साथ कारोबार कर रहे थे। अमेरिकी बाजार शुक्रवार को बढ़त के साथ बंद हुए थे।
 
जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेज के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा, अमेरिकी प्रौद्योगिकी कंपनियों के बढ़िया तिमाही नतीजों और बॉन्ड प्रतिफल में गिरावट आने से घरेलू स्तर पर बाजारों में तगड़ी उछाल देखी गई। बैंक निफ्टी ने चौथी तिमाही में अपने मजबूत प्रदर्शन से बाकी को पीछे छोड़ दिया।
 
नायर ने कहा कि पश्चिम एशिया का तनाव नरम पड़ने और कंपनियों के स्थिर तिमाही नतीजों से सकारात्मक धारणा को बल मिलने की उम्मीद है। इस बीच अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.51 प्रतिशत गिरकर 89.04 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर आ गया।
ALSO READ: शेयर बाजार में तेजी जारी, सेंसेक्स फिर 74000 पार
शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने शुक्रवार को 3,408.88 करोड़ रुपए मूल्य के शेयरों की शुद्ध बिकवाली की थी। सेंसेक्स शुक्रवार को 609.28 अंक गिरकर 73,730.16 अंक और निफ्टी 150.40 अंक टूटकर 22,419.95 अंक पर आ गया था। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Cold Blob क्या है, क्या एल नीनो के बीच नया खतरा, क्यों बदल सकता है भारत के मानसून का मिजाज

तुलसी का बड़ा धमाका, US की पूर्व इंटेलिजेंस चीफ गबार्ड ने सार्वजनिक किए गुप्त दस्तावेज, Corona पर खुलासे से पूरी दुनिया में हड़कंप

Operation CyHawk : 700 करोड़ की साइबर ठगी का भंडाफोड़! 916 साइबर अपराधी गिरफ्तार, 21 राज्यों में दिल्ली पुलिस की मेगा रेड

Telegram vs WhatsApp : कौन-सा मैसेजिंग ऐप है बेहतर और दोनों में क्या है अंतर?

इंदौर में तीसरी मंजिल से गिरी NEET छात्रा, अस्पताल में मौत, हादसा या नीट पेपर लीक से है कनेक्‍शन?

सभी देखें

नवीनतम

महाराष्ट्र में भयावह हादसा, परभणी में मंदिर की गिरी छत, 7 श्रद्धालुओं की मौत, कई घायल

मिडिल ईस्ट से बड़ी खबर, ईरान ने फिर बंद किया हॉर्मुज, आखिर क्यों लिया ये फैसला?

नॉर्वे की युवराज्ञी अस्पताल में और बेटा जेल में

हे राम! चढ़ावा चोरी के बाद अब 40% कमीशन के आरोप से गरमाई अयोध्या

श्री श्री रविशंकर को मिला लक्ज़मबर्ग शांति पुरस्कार, 182 देशों में शांति प्रयासों का सम्मान, करोड़ों लोगों को किया प्रेरित

अगला लेख