Hanuman Chalisa

शेयर बाजार में नहीं गल रही बेईमान कंपनियों की दाल

Webdunia
रविवार, 6 मई 2018 (15:04 IST)
नई दिल्ली। कंपनियों की बेईमानी, कॉर्पोरेट गर्वेनेंस में उनकी चूक को जरा-सी भी छूट नहीं देते हुए घरेलू शेयर बाजार के सतर्क निवेशक पूर्ण पारदर्शिता और नियमों की पूरी अनुपालना की उम्मीद करने लगे हैं।
 
उद्योग संगठन एसोचैम ने रविवार को कहा कि घरेलू शेयर बाजार में अब कंपनियों की कोई भी बेईमानी नजरअंदाज नहीं की जाती है। निवेशक में ऐसी कंपनियों के प्रति जीरो टॉलरेंस है। निवेशक अब उम्मीद करने लगे हैं कि कंपनियां कॉर्पोरेट गर्वेनेंस की अनुपालना करें और पारदर्शिता का रवैया न अपनाने पर उन्हें सजा भी दे रहे हैं।
 
संगठन ने निवेशकों की जागरूकता को देखते हुए कंपनियों के प्रवर्तकों को सलाह दी है कि वे शेयरधारकों के मूल्यों और सिद्धांतों के प्रति प्रतिबद्ध रहें।
 
संगठन का कहना है कि अब वे दिन गए, जब कोई कंपनी या उसके प्रवर्तक नियम-कायदे का उल्लंघन करने पर भी बच जाते थे। निवेशकों के जागरूक होने और सख्त नियमों के कारण अब कोई भी कंपनी जाने या अनजाने कुछ भी गलत करने का जोखिम नहीं उठा सकती है।
 
इसका उदाहरण पिछले दिनों कई बार सामने आया है जबकि संदहों में घिरी कंपनियों के शेयरों की कीमत में तेज गिरावट आई और उनका बाजार पूंजीकरण काफी घट गया। (वार्ता) 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

बंगाल में अवैध घुसपैठ पर मोदी सरकार सख्‍त, हाईलेवल कमेटी ऑन डेमोग्राफिक चेंज का गठन, अवैध बांग्लादेशियों में हड़कंप

चीन में बैठे सर्जन ने हैदराबाद में किया ऑपरेशन, क्या 5G और रोबोटिक्स बदल देंगे दुनिया की सर्जरी का भविष्य?

जैसलमेर में 500 गायों के शव मिलने से हड़कंप: सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद एक्शन

बलात्कारी बाबा, बार-बार पैरोल, क्या भारत में कानून सिर्फ आम लोगों के लिए है?

कचरे के साथ उड़ा दिए 8.70 करोड़! बैंक ने जब CCTV खंगाला, तो उड़ गए सबके होश

सभी देखें

नवीनतम

सिंहस्थ 2028 को लेकर CM डॉ. यादव का बड़ा ऐलान, श्रद्धालुओं को मिलेगा मां शिप्रा के जल से स्नान का पुण्य लाभ

इंदौर में पानी को लेकर फूटा गुस्सा, कांग्रेस का राजबाड़ा पर बड़ा प्रदर्शन, महापौर के इस्तीफे की मांग

Maharashtra : धुले में एंबुलेंस से गौ-तस्करी का प्रयास नाकाम, 10 गायें बचाई गईं

Karnataka Congress में फिर बढ़ी सियासी खींचतान, सिद्धारमैया-डीके शिवकुमार विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा

China को टक्कर देने की तैयारी, भारत-अमेरिका के कौनसे समझौते से उड़ी ड्रेगन की नींद, दबदबा होगा खत्म

अगला लेख