shiv chalisa

सेंसेक्स ने रचा इतिहास, पहली बार 57,000 के पार

Webdunia
मंगलवार, 31 अगस्त 2021 (10:18 IST)
मुंबई। विदेशी कोषों की ताजा आवक के बीच इंफोसिस, एचडीएफसी बैंक और टीसीएस जैसे बड़े शेयरों में उछाल के चलते प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स ने मंगलवार को शुरुआती कारोबार के दौरान पहली बार 57,000 के आंकड़े को पार किया, जबकि व्यापक एनएसई निफ्टी 17,000 के करीब कारोबार कर रहा था।
 
शुरुआती कारोबार में 30 शेयरों वाला सूचकांक सर्वकालिक उच्च स्तर 57,124.78 को छूने के बाद खबर लिखे जाने तक 115.53 अंक या 0.20 प्रतिशत बढ़कर 57,005.29 पर कारोबार कर रहा था। इसी तरह व्यापक NSE निफ्टी 24.15 अंक या 0.14 प्रतिशत बढ़कर 16,955.20 पर पहुंच गया।
 
इन शेयरों में बहार : सेंसेक्स में सबसे अधिक एक प्रतिशत से अधिक की तेजी भारती एयरटेल में हुई। इसके अलावा एचसीएल टेक, टेक महिंद्रा, टीसीएस और एशियन पेंट्स बढ़त दर्ज करने वाले प्रमुख शेयरों में शामिल थे। 

पिछले सत्र में बीएसई सूचकांक 765.04 अंक या 1.36 प्रतिशत बढ़कर 56,889.76 पर और निफ्टी 225.85 अंक या 1.35 प्रतिशत बढ़कर 16,931.05 के रिकॉर्ड स्तर पर बंद हुआ।
 
शेयर बाजार के अस्थाई आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) ने सोमवार को 1,202.81 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे। इस बीच अंतरराष्ट्रीय तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 0.53 फीसदी गिरकर 71.85 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

तीसरा बच्चा पैदा करने पर मिलेंगे 25000 रुपए, शिक्षा भी मिलेगी मुफ्त, सरकार ने पेश किया ड्रॉफ्ट

Iran-Israel War : अयातुल्लाह खामेनेई का दाहिना हाथ निकला गद्दार, ismail qaani पर क्यों गहराया शक, Mossad के एजेंट होने का क्या है सच

AIIMS जोधपुर से UPSC टॉपर, पढ़िए Anuj Agnihotri की सक्सेस स्टोरी, बताया सफलता का राज

LPG : देश में तेल, रसोई गैस की किल्लत नहीं होगी, भारत के पास जरूरत से ज्यादा सप्लाई, जानिए कैसे होता है एलपीजी का प्रोडक्शन

ट्रंप कौन होता है भारत को रूस से तेल खरीदने की ‘इजाजत’ देने वाला?

सभी देखें

नवीनतम

7 मार्च की बड़ी खबरें: ईरान-अमेरिका युद्ध का 8वां दिन, ट्रंप का बड़ा दावा, भारत में LPG सिलेंडर महंगा

ईरान-अमेरिका युद्ध का असर: भारत में LPG सिलेंडर 60 रुपए महंगा, जानें दिल्ली-मुंबई समेत बड़े शहरों के नए दाम

भारत ने बचाया ईरान का दूसरा युद्धपोत, तकनीकी खराबी के बाद 183 नौसैनिकों समेत मांगी मदद

ईरान को डोनाल्ड ट्रंप की सीधी धमकी, सरेंडर करे तभी समझौता

गेहूं के MSP पर मिलेगा 40 रुपए प्रति क्विंटल बोनस, CM डॉ. मोहन यादव बोले- सरकार किसान समृद्धि के लिए समर्पित

अगला लेख