शेयर बाजारों में लगातार 6ठे दिन तेजी बरकरार, सेंसेक्स 172 अंक उछला, निफ्टी में भी बढ़त

Webdunia
मंगलवार, 29 नवंबर 2022 (11:28 IST)
मुंबई। एशियाई बाजारों में मजबूती और विदेशी कोषों की लगातार आवक के बीच शेयर बाजारों में मंगलवार को शुरुआती कारोबार में बढ़त रही। इस दौरान बीएसई का 30 शेयरों वाला सूचकांक 172.4 अंक की तेजी के साथ 62,677.20 अंक पर पहुंच गया। व्यापक एनएसई निफ्टी 62.05 अंक बढ़कर 18,624.80 पर था। बाद के सौदों में सेंसेक्स 62,724.02 के अपने नए सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया।
 
सेंसेक्स में हिन्दुस्तान यूनिलीवर, डॉ रेड्डीज, टाइटन, टाटा स्टील, सन फार्मा, आईसीआईसीआई बैंक, अल्ट्राटेक सीमेंट और महिंद्रा एंड महिंद्रा बढ़ने वाले प्रमुख शेयरों में शामिल थे। दूसरी ओर मारुति, लार्सन एंड टुब्रो, बजाज फिनसर्व और एशियन पेंट्स में गिरावट हुई।
 
अन्य एशियाई बाजारों में सोल, शंघाई और हांगकांग के बाजार हरे निशान में थे, जबकि तोक्यो में गिरावट दर्ज की गई।
 
सेंसेक्स सोमवार को 211.16 अंक या 0.34 प्रतिशत चढ़कर 62,504.80 के रिकॉर्ड उच्च स्तर पर बंद हुआ था। निफ्टी 50 अंक या 0.27 प्रतिशत की बढ़त के साथ 18,562.75 पर बंद हुआ, जो इसका नया रिकॉर्ड स्तर है।
 
शेयर बाजार के अस्थाई आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने सोमवार को शुद्ध रूप से 935.88 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Maharashtra politics : क्या महाराष्ट्र में होने वाला है बड़ा खेला, फडणवीस और उद्धव ठाकरे की मुलाकात के सियासी मायने

भारत में कितनी तेजी से बढ़ रही किस धर्म की आबादी? क्या भविष्य में अल्पसंख्यक बन जाएंगे बहुसंख्यक!

निमिषा प्रिया को बचाने के लिए क्या कर रही है भारत सरकार, विदेश मंत्रालय ने दी पूरी जानकारी

Donald Trump की धमकी, रूस से सस्ता तेल, क्या करेगी भारत सरकार, पेट्रोलियम मंत्री बोले- प्लान तैयार

7 महीने में 24 हजार लोगों को काटा, अब भी 30 हजार से ज्‍यादा कुत्‍तों की नहीं हुई नसबंदी, कहां सो रहा निगम प्रशासन

सभी देखें

नवीनतम

PM मोदी का बंगाल दौरा, काफिले को देखने उमड़ी भारी भीड़, लगे 'जय श्रीराम' के नारे

दो मुख्‍यमंत्रियों की गिरफ्तारी करवाने वाले दबंग ED अधिकारी कपिल राज का इस्तीफा, 15 साल की शेष थी सर्विस

IIT खड़गपुर में फंदे से लटका मिला छात्र का शव, परिसर में इस तरह का चौथा मामला

दिल्ली में 130 से अधिक आपराधिक मामलों में शामिल दो भाई गिरफ्तार

Chhattisgarh : नारायणपुर में सुरक्षाबलों से मुठभेड़, 6 नक्सली ढेर

अगला लेख