Hanuman Chalisa

पश्चिम एशिया में तनाव से शेयर बाजारों में गिरावट, लाल निशान में रहे ये शेयर

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
मंगलवार, 16 अप्रैल 2024 (10:56 IST)
share market news in hindi : पश्चिम एशिया में तनाव बढ़ने की आशंका और कमजोर वैश्विक रुझानों के बीच घरेलू सूचकांकों में मंगलवार को शुरुआती कारोबार में गिरावट जारी रही।
 
विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) के लगातार बिकवाल रहने और ब्रेंट कच्चे तेल की उच्च कीमतों से भी निवेशकों की भावनाएं प्रभावित हुईं।
 
बीएसई का 30 शेयर वाला सूचकांक सेंसेक्स 585.63 अंक गिरकर 72,814.15 अंक पर रहा। एनएसई निफ्टी 168.65 अंक फिसलकर 22,103.85 अंक पर पहुंच गया। 
 
शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने सोमवार को शुद्ध रूप से 3,268.00 करोड़ रुपए मूल्य के शेयर बेचे।
 
लाल निशान में इन कंपनियों के शेयर : सेंसेक्स में सूचीबद्ध कंपिनयों में से इंडसइंड बैंक, इंफोसिस, बजाज फाइनेंस, कोटक महिंद्रा बैंक, बजाज फिनसर्व, एनटीपीसी, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज और आईसीआईसीआई बैंक के शेयरों को नुकसान हुआ। टाइटन कंपनी, महिंद्रा एंड महिंद्रा, नेस्ले और मारुति के शेयर लाभ में रहे।
 
क्या है विदेशी बाजारों का हाल : एशियाई बाजारों में जापान का निक्की 225, हांगकांग का हैंगसेंग, दक्षिण कोरिया का कॉस्पी और चीन का शंघाई कम्पोजिट नुकसान में रहे। अमेरिकी बाजार सोमवार को नकारात्मक रुख के साथ बंद हुए थे।
 
वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.58 प्रतिशत चढ़कर 90.62 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था।
Edited by : Nrapendra gupta 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

'हम पाकिस्तान का हिस्सा नहीं', PoK में प्रदर्शनकारियों का ऐलान, आखिरी अल्टीमेटम से उड़ी शाहबाज और मुनीर की नींद

ITR, Aadhaar, Passport, EPFO के साथ ही 1 जुलाई से बदलेंगे 6 नियम, आप पर क्या होगा असर, जरूर पढ़ें

सिया के प्रेमी चेतन का होगा गेट एनालिसिस, आखिर क्या होता है यह टेस्ट और इस मामले में क्यों जरूरी है?

यूरोप में 43 डिग्री सेल्सियस और भारत में 43 डिग्री सेल्सियस एक जैसे क्यों नहीं लगते? जानिए गर्मी का असली विज्ञान

OnePlus Nord N6 5G लॉन्च, 19,999 रुपए में 8,000mAh बैटरी, 120Hz डिस्प्ले और 50MP कैमरा

सभी देखें

नवीनतम

योगी सरकार ने गन्ना किसानों को किया 31,682 करोड़ का भुगतान

'हम पाकिस्तान का हिस्सा नहीं', PoK में प्रदर्शनकारियों का ऐलान, आखिरी अल्टीमेटम से उड़ी शाहबाज और मुनीर की नींद

CM योगी ने रामपुर और बिलासपुर को दी 700 करोड़ से ज्‍यादा लागत वाली विकास परियोजनाओं की सौगात, आस्था के अपमान पर विपक्ष पर किया कड़ा प्रहार

इंदौर कलेक्‍ट्रेट की जनसुनवाई की ‘कतार’ छोटी क्‍यों नहीं होती, क्‍या निचले विभागों में नहीं हो रही सुनवाई?

अगला लेख